Sports

धोखे का दर्द या अफवाह? पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति के ‘क्रिप्टिक’ पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

होमखेलक्रिकेट

धोखे का दर्द या अफवाह? पृथ्वी शॉ की मंगेतर के ‘क्रिप्टिक’ पोस्ट से मचा हंगामा

Last Updated:July 05, 2026, 17:35 IST

Prithvi Shaw fiancé Akriti Agarwal Cryptic Post: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्म है. आकृति ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने ‘कई बार धोखा मिलने’ और ‘हर अफवाह के सच होने’ की बात लिखी. हालांकि, उन्होंने बाद में यह पोस्ट डिलीट कर दिया.धोखे का दर्द या अफवाह? पृथ्वी शॉ की मंगेतर के 'क्रिप्टिक' पोस्ट से मचा हंगामा Zoomआकृति अग्रवाल और पृथ्वी शॉ का रिश्ता क्या खत्म हो गया?

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. वजह है आकृति का एक कथित इंस्टाग्राम पोस्ट, जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है. इस पोस्ट में अकृति ने ‘धोखा मिलने’ का दर्द बयां किया है, जिसके बाद से ही फैंस लगातार यह कयास लगा रहे हैं कि क्या दोनों के रिश्ते में कोई दरार आ गई है. आकृति ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ ऐसी बातें लिखीं, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. हालांकि, उन्होंने अपने पोस्ट में सीधे तौर पर पृथ्वी शॉ या किसी अन्य व्यक्ति का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी बातें बेहद रहस्यमयी थीं.

आकृति अग्रवाल (Akriti Agarwal) ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मुझे इतनी बार धोखा दिया गया, फिर भी मैंने कभी एक शब्द नहीं कहा. अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि एक कदम आगे बढ़ने के बाद भी…’ यही नहीं, इसके बाद उन्होंने एक और लाइन लिखी जिसने फैंस के कान खड़े कर दिए. सब कुछ सच है. हर अफवाह सच है. सोशल मीडिया पर उनके बारे में आप जो कुछ भी देखते हैं.’ खबरों के मुताबिक, इस पोस्ट के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही आकृति ने इसे तुरंत डिलीट भी कर दिया. लेकिन तब तक नेटिजन्स ने इसके स्क्रीनशॉट ले लिए थे, जो अब अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से घूम रहे हैं. हालांकि, इस पूरे विवाद पर अभी तक दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

आकृति अग्रवाल और पृथ्वी शॉ का रिश्ता क्या खत्म हो गया?

क्या टूट रही है सगाई? अफवाहों के बीच बड़ा ट्विस्टइस वायरल पोस्ट के बाद कयासों का बाजार गर्म है. फैंस मान रहे हैं कि अकृति का इशारा पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की तरफ ही था, क्योंकि दोनों ने इसी साल मार्च में बड़ी धूमधाम से सगाई की थी. लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाया था. अकृति पेशे से एक एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिन्हें कई मौकों पर पृथ्वी शॉ को सपोर्ट करते हुए देखा गया है.

पृथ्वी शॉ को आईपीएल 2026 में एक भी मैच खेलने को नहीं मिलाएक तरफ जहां पृथ्वी शॉ की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में है, वहीं उनका प्रोफेशनल करियर भी इस समय बेहद कठिन दौर से गुजर रहा है. भारत को अपनी कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले पृथ्वी शॉ आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम का हिस्सा थे. लेकिन खराब फॉर्म और फिटनेस की समस्याओं के चलते उन्हें इस सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. पिछले कुछ समय से शॉ खराब फॉर्म, फिटनेस और विवादों से घिरे रहे हैं, जिसके कारण वह भारतीय नेशनल टीम से भी बाहर चल रहे हैं.

‘कमबैक के लिए 3 गुना ज्यादा मेहनत कर रहा हूं’तमाम आलोचनाओं और मुश्किलों के बीच, पृथ्वी शॉ ने हार नहीं मानी है. उन्होंने पिछले दिनों अपनी कमबैक की योजनाओं और मानसिक स्थिति पर खुलकर बात की. शॉ ने कहा, ‘अगर मैं वापसी के बारे में नहीं सोचूंगा, तो फिर खेलने का क्या मतलब है? मैं इसीलिए खेल रहा हूं. भारत के लिए कौन नहीं खेलना चाहता? आपको वहां बने रहना होता है और मैं उसी दिशा में काम कर रहा हूं.’

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj