Sports

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर क्या थी टीम मैनेजमेंट की रणनीति? बैटिंग कोच ने बताई अंदर की बात

होमखेलक्रिकेट

वैभव के डेब्यू को लेकर क्या थी टीम मैनेजमेंट की रणनीति? अंदर की बात आई सामने

Last Updated:July 07, 2026, 00:24 IST

Sitanshu Kotak on Vaibhav Sooryavanshi Debut Planning: कोटक ने तीसरे टी20 से पहले पत्रकारों से कहा, ‘टीम में चुने जाने के बाद से ही वह डेब्यू के लिये तैयार था. ऐसा नहीं है कि वह पिछले मैच में ही तैयार हुआ.’ उन्होंने कहा, ‘हमारे लिये यही अहम था कि वह जैसा आज तक खेलता आया है, वैसे ही खेले. कोई खास निर्देश उसे नहीं दिये गए कि यह करना है या यह नहीं करना है.’वैभव के डेब्यू को लेकर क्या थी टीम मैनेजमेंट की रणनीति? अंदर की बात आई सामनेZoomवैभव सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू पर 14 रन बनाए

नई दिल्ली. भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मैच से पहले कहा कि भारतीय टीम में चुने जाने के बाद से ही वैभव सूर्यवंशी डेब्यू के लिये तैयार था और टीम प्रबंधन इस युवा बल्लेबाज को तैयार करने के लिये कोई खास रणनीति नहीं अपना रहा था. 15 वर्ष 99 दिन की उम्र में सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बने, जिन्होंने पिछले सप्ताह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में डेब्यू किया.

‘वह डेब्यू के लिये तैयार था’कोटक ने तीसरे टी20 से पहले पत्रकारों से कहा, ‘टीम में चुने जाने के बाद से ही वह डेब्यू के लिये तैयार था. ऐसा नहीं है कि वह पिछले मैच में ही तैयार हुआ.’ उन्होंने कहा, ‘हमारे लिये यही अहम था कि वह जैसा आज तक खेलता आया है, वैसे ही खेले. कोई खास निर्देश उसे नहीं दिये गए कि यह करना है या यह नहीं करना है.’

अय्यर की कप्तानी पर भी बोलेकोटक ने कहा कि नये कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ और हार्दिक पंड्या जैसे हरफनमौला के बिना भारतीय टीम बदलाव के दौर में है. उन्होंने कहा, ‘हमारा प्रयास तीनों विभागों बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में बेहतर प्रदर्शन करना है. पिछले विश्व कप से अगले दो साल में होने वाले विश्व कप तक, उससे आगे के स्तर पर कैसे पहुंचा जाये क्योंकि हर टीम प्रदर्शन बेहतर करने की कोशिश में लगी है.’

‘नया कप्तान, हार्दिक टीम में नहीं…’उन्होंने कहा, ‘पिछले दो साल में हम कोई सीरीज नहीं हारे थे. हमने टी20 विश्व कप, टी20 एशिया कप जीता, लेकिन तीन मैच हारने के बाद लोग कहने लगे कि हम हार रहे हैं. यह खेल का स्वभाव है. कई बार बदलाव का दौर होता है. नया कप्तान है, हार्दिक टीम में नहीं हैं और तीन चार नये खिलाड़ियों को मौका देने की कोशिश है. हारना नहीं चाहिये था, लेकिन ऐसा होता है. हमारी टीम का प्रयास प्रदर्शन बेहतर करते रहना है.’

About the AuthorShivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj