Rajasthan

डूंगरपुर में आसमान से बरसा कहर! रातभर की मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया, 3 फीट पानी में डूबा पुराना शहर

Last Updated:July 08, 2026, 09:42 IST

Dungarpur Rain News: डूंगरपुर जिले में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया. तेज गर्जना और बिजली की चमक के साथ शुरू हुई बारिश कई घंटों तक जारी रही, जिससे पुराने शहर के घाटी, कानेरा पोल, मोची बाजार और भोईवाड़ा सहित कई इलाकों में सड़कों पर करीब 3 फीट तक पानी भर गया. सड़कें दरिया जैसी नजर आने लगीं और लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. जिले में औसतन 2 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि निठाउवा क्षेत्र में करीब 4 इंच वर्षा हुई. लगातार बारिश से नदी-नालों में पानी की अच्छी आवक हुई और मौसम सुहावना हो गया. गर्मी से राहत मिलने के साथ किसानों के चेहरे भी खिल उठे और वे खरीफ फसलों की बुवाई के लिए खेतों में जुट गए.

ख़बरें फटाफट

डूंगरपुर में आसमान से बरसा कहर! रातभर की मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरियाZoomडूंगरपुर में मूसलाधार बारिश, पुराने शहर में सड़कों पर नदी सा बहा पानी

डूंगरपुर: डूंगरपुर जिले में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने जर्रा जर्रा तरबतर कर दिया. पुराने शहर में सड़के दरिया बन गई और सड़कों पर नदी सा पानी बहने लगा. जिले में 2 इंच औसत बारिश दर्ज की गई. जिसमें सर्वाधिक निठाउवा में करीब 4 इंच बारिश दर्ज की गई है. इधर बारिश के चलते आमजन को गर्मी से राहत मिली है. वही किसान खेतों में बुवाई के लिए जुट गए है.

बीती रात करीब 10 बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज गर्जना व बिजली की चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई. कई घंटों तक हुई तेज बारिश से डूंगरपुर शहर के पुराने इलाके जलमग्न हो गए. घाटी, कानेरा पोल, मोची बाजार, भोईवाड़ा सहित कई क्षेत्रों में सड़कों पर करीब 3 फीट तक पानी बहने लगा. देखते ही देखते भीतरी शहर की सड़कें दरिया जैसी नजर आने लगीं. कई स्थानों पर लोगों को घरों से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा. रातभर रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिससे नदी-नालों में भी पानी की अच्छी आवक हुई.

आसमान में बादलों का डेरा बना रहाबुधवार सुबह भी आसमान में बादलों का डेरा बना रहा. मौसम विभाग ने जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और दिनभर बारिश की संभावना जताई है. वर्षा के आंकड़ों पर नजर डालें तो बुधवार सुबह 8 बजे तक जिले में सबसे अधिक 95 एमएम बारिश निठाउवा में दर्ज की गई. इसके बाद वेंजा में 85 एमएम, डूंगरपुर शहर में 73 एमएम, धंबोला और सागवाड़ा में 70-70 एमएम, आसपुर में 67 एमएम, गणेशपुर में 56 एमएम, कनबा में 53 एमएम, गलियाकोट में 51 एमएम, देवल में 45 एमएम, सोम-कमला-अम्बा बांध क्षेत्र में 40 एमएम, साबला में 24 एमएम तथा चिखली में 23 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई.

बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी है, वहीं प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से सावधानी बरतने की अपील की है.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Dungarpur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj