Rawatbhata News: सरकारी नौकरी का रौब दिखाकर चाचा ने की छेड़छाड़, धमकियों से टूटी युवती ने किया था आत्महत्या का प्रयास

Last Updated:July 08, 2026, 15:45 IST
Rawatbhata News: चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में एक युवती ने अपने रिश्तेदार पर छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि राजस्थान परमाणु बिजलीघर में कार्यरत आरोपी चाचा ने उसे डरा-धमकाकर अश्लील हरकतें कीं. लगातार प्रताड़ना से तंग आकर युवती पहले आत्महत्या का प्रयास भी कर चुकी है. अब पीड़िता की शिकायत पर रावतभाटा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.
ख़बरें फटाफट
रावतभाटा: रिश्तेदार चाचा ने की छेड़छाड़, ब्लैकमेल से परेशान युवती ने पहले किया था खुदकुशी का प्रयास
Rawatbhata News: चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहाँ एक युवती ने अपने ही रिश्तेदार पर छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और अश्लील हरकतें करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने अपनी सरकारी नौकरी का रौब दिखाकर उसे लगातार प्रताड़ित किया. इस पूरी घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता रावतभाटा की निवासी है. करीब 20 से 25 दिन पहले, जब पीड़िता के घर पर परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था, तब आरोपी उसके घर पहुंचा. आरोपी रिश्ते में पीड़िता का चाचा लगता है और राजस्थान परमाणु बिजलीघर में कार्यरत है. युवती का आरोप है कि उस समय आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती अश्लील हरकतें की और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया. पीड़िता ने जब इसका विरोध किया, तो उसने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी.
सरकारी नौकरी का रौब और मानसिक प्रताड़नापीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे डराने के लिए अपनी सरकारी नौकरी का इस्तेमाल किया. उसने पीड़िता को यह कहकर धमकाया कि वह उसे समाज में बदनाम कर देगा और उसकी शादी नहीं होने देगा. इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती को जान से मारने की भी धमकी दी. पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन करके उसे अश्लील बातें कही और मानसिक रूप से लगातार प्रताड़ित करना जारी रखा.
खुदकुशी का प्रयास और अब पुलिस कार्रवाईलगातार मिल रही धमकियों और मानसिक दबाव के कारण पीड़िता इस कदर टूट गई थी कि उसने राणा प्रताप सागर बांध से छलांग लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की थी. हालांकि, उस समय ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया. उस समय डर के कारण युवती शिकायत दर्ज नहीं करा सकी थी, लेकिन अब उसने साहस जुटाकर पुलिस में मामला दर्ज करवाया है. रावतभाटा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक त्रिभुवन सिंह को सौंपी गई है. पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी और आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Chittaurgarh,Chittaurgarh,Rajasthan



