फ्रांस की फुटबॉल टीम पर बयान देकर फंसे अमिताभ बच्चन, विवाद के बाद देनी पड़ी सफाई- ‘गलती मान लेना गलत नहीं’

Last Updated:July 09, 2026, 20:34 IST
फ्रांस की फुटबॉल टीम ने 2026 फीफा वर्ल्ड कप में जिस तरह परफॉर्म किया है, वह ट्रॉफी की मजबूत दावेदार बनकर उभरी है. हालांकि, इसे अर्जेंटीना, इंग्लैंड और स्पेन से कड़ी चुनौती मिलेगी. फुटबॉल वर्ल्ड कप के बीच, अमिताभ बच्चन ने फ्रांस की फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों की नस्ल और स्किन पर ट्वीट किया, तो बखेड़ा खड़ा हो गया. अमिताभ बच्चन के बयान से लोग नाखुश हैं. वे उन्हें संवेदनहीन बता रहे हैं. चौतरफा आलोचना झेलने के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर सफाई दी. उन्होंने लिखा कि अपनी गलती मान लेना गलत नहीं है.
ख़बरें फटाफट
फ्रांस की फुटबॉल टीम पर बिग बी के बयान से लोग नाराज हैं.
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप को लेकर पूरी दुनिया में दीवानगी है. अर्जेंटीना ने मिस्त्र के खिलाफ जिस तरह कमबैक किया, उसने हर किसी का दिल जीत लिया. तमाम फिल्मी सितारे इसे फॉलो कर रहे हैं. अमिताभ बच्चन भी फुटबॉल वर्ल्ड कप का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं, मगर फ्रांस की फुटबॉल टीम पर उनके बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है. लोग उनके नस्लवादी बयान की जमकर आलोचना कर रहे हैं. दरअसल, फ्रांस की टीम ने पराग्वे को हराकर जब टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की की, तब बिग बी ने एक ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, ‘फ्रेंच वर्ल्ड कप टीम में 11 खिलाड़ी हैं, जिनमें से 10 काले और सिर्फ 1 गोरा है. ब्लैक की ताकत.’
अमिताभ का खिलाड़ियों के रंग और नस्ल पर कमेंट लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया. देखते ही देखते इस पर विवाद खड़ा हो गया. लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर क्लास लगानी शुरू कर दी. अमिताभ बच्चन के कमेंट पर लोगों ने अपनी भड़ास निकाली. कई लोगों ने एक सुर में कहा कि खिलाड़ियों की पहचान उनके खेल और देश से होनी चाहिए, न कि उनकी त्वचा के रंग से. बिग बी के ट्वीट को कई यूजर्स गैर-जरूरी बता रहे हैं. आलोचना के बाद बिग बी को अपनी गलती का अहसास हुआ. उन्होंने अपने नए ब्लॉग में पूरे केस पर चुप्पी तोड़ी. अमिताभ बच्चन ने लिखा कि जिंदगी में हर दिन कुछ नया सीखने को मिलता है. इसलिए, अपनी गलती को स्वीकार कर लेना कोई गलत बात नहीं है, बल्कि यह आपके अच्छे कैरेक्टर को दिखाता है.
(फोटो साभार: x)
काम और गलती पर अमिताभ बच्चन की ‘पते की बात’अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में आगे लिखा कि जब आप अपनी समझ के हिसाब से काम करते हैं, तो आपको कम से कम यह पता होता है कि गलती आपकी ही थी. उन्होंने बहसबाजी से बचने का एक अनोखा तरीका बताते हुए लिखा, ‘जब सामने वाला अपनी बात पर अड़ा हो, तो बहस खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप कह दें- ‘हो सकता है कि आप ही सही हों.’ इससे सामने वाले को लगता है कि वह जीत गया और आप अपना समय बर्बाद करने से बच जाते हैं. आप फिर उन चीजों पर ध्यान दे सकते हैं जिन पर आपको पूरा भरोसा है.’
‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में आएंगे नजरअमिताभ बच्चन के काम की बात करें, तो वे जल्द ही ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में नजर आएंगे. नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार प्रभास और कमल हासन लीड रोल में दिखाई देंगे. हालांकि, फिल्म के पहले पार्ट का हिस्सा रही दीपिका पादुकोण सीक्वल में नजर नहीं आएंगी. फिलहाल, अमिताभ बच्चन के फैंस उन्हें एक बार फिर बड़े पर्दे पर अश्वत्थामा के धांसू रोल में देखने के लिए रोमांचित हैं.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi



