श्रीगंगानगर में NRI दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार, खाजूवाला थाने से पुलिसकर्मी की बुलेट चोरी

Last Updated:July 10, 2026, 08:09 IST
Rajasthan News Live: श्रीगंगानगर में नाबालिगा से दुष्कर्म मामले में फरार NRI आरोपी अमन रामगढ़िया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी शादी 14 जुलाई को होनी थी. इस केस में अब तक 20 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. वह…और पढ़ें
Rajasthan News Live
Rajasthan News Live: श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय नाबालिगा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इस मामले में NRI आरोपी अमन रामगढ़िया को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अमन अपनी शादी के लिए करीब डेढ़ माह पहले ही न्यूजीलैंड से लौटा था और 14 जुलाई को उसकी शादी होनी थी. आरोपी ने एक होटल में ग्राहक बनकर नाबालिगा को हवस का शिकार बनाया था. इस पूरे प्रकरण में अब तक कुल 20 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.
खाजूवाला: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, पुलिस थाने से ही चोरी हुई पुलिसकर्मी की बुलेट
बीकानेर जिले के सीमावर्ती खाजूवाला थाने से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां खुद पुलिस थाना परिसर से एक दिल्ली पुलिस के पुलिसकर्मी की बुलेट मोटरसाइकिल चोरी हो गई है. सबसे बड़ी लापरवाही यह है कि घटना के 12 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अब तक FIR दर्ज नहीं की है. थाने जैसे सुरक्षित स्थान से वाहन का गायब होना पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है. पीड़ित पुलिसकर्मी ने शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan



