Rajasthan

पानी में छिप जाते गड्ढे… बच्चों की पढ़ाई पर बारिश की मार! सरकारी स्कूल के बाहर जलभराव ने छीना शिक्षा का अधिकार

Last Updated:July 10, 2026, 09:56 IST

Ground Report: कटेलपुरा गांव में बारिश के बाद सरकारी विद्यालय के बाहर हुए जलभराव और बदहाल रास्ते ने बच्चों की शिक्षा पर गंभीर संकट खड़ा कर दिया है. स्कूल तक पहुंचने वाला मार्ग पूरी तरह पानी से भर गया है, जिससे छात्र-छात्राओं को रोजाना जोखिम उठाकर विद्यालय जाना पड़ रहा है. छोटे बच्चों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना और संक्रमण का खतरा भी बना रहता है. ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला. बारिश के मौसम में हालात और अधिक खराब हो जाते हैं, जिससे कई बच्चे स्कूल जाने से भी वंचित रह जाते हैं. स्थानीय लोगों ने स्कूल के बाहर जल निकासी की उचित व्यवस्था, सड़क निर्माण और तत्काल मरम्मत की मांग की है.

ख़बरें फटाफट

धौलपुर: धौलपुर जिले की बसेड़ी उपखंड की झील ग्राम पंचायत के कटेलपुरा गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के सामने पिछले कई वर्षों से जलभराव और कीचड़ की गंभीर समस्या बनी हुई है. बरसात के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते हैं. स्कूल के सामने की सड़क पूरी तरह पानी से भर जाती है और तालाब जैसी दिखाई देने लगती है. इसका सबसे ज्यादा असर स्कूल आने वाले छोटे बच्चों पर पड़ रहा है.

रोजाना बच्चों को गंदे पानी और कीचड़ से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ता है. छोटे बच्चों को उनके माता-पिता गोद में उठाकर स्कूल तक पहुंचाते हैं, क्योंकि सड़क पर भरे पानी और फिसलन के बीच चलना उनके लिए सुरक्षित नहीं है. कई बच्चे बारिश के दिनों में स्कूल जाना ही छोड़ देते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कई बार उन्हें मजबूरी में घर पर ही रोकना पड़ता है.

बरसात शुरू होने से पहले भी सड़क पर पानी और कीचड़ग्रामीणों ने बताया यह समस्या केवल बारिश के दिनों की नहीं है. पिछले करीब चार वर्षों से विद्यालय मार्ग पर जलभराव बना रहता है. बरसात शुरू होने से पहले भी सड़क पर पानी और कीचड़ रहता है, जबकि बारिश होने के बाद स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है. गांव में पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लंबे समय तक पानी जमा रहता है. कई नाले बंद पड़े हैं और कई स्थानों पर नालों का निर्माण ही नहीं हुआ है.

बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गईराजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कटेलपुरा कि शिक्षका ने बताया बरसात से पहले ग्राम पंचायत की ओर से नालों की सफाई और जल निकासी की कोई प्रभावी तैयारी नहीं की गई. इसका नतीजा यह है कि बारिश का पानी अब विद्यालय की दीवारों की नींव तक पहुंच रहा है. इससे न विद्यालय की दीवारें कमजोर होने लगी हैं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है.

सड़क के गड्ढे पानी में छिप जातेजलभराव के कारण सड़क के गड्ढे पानी में छिप जाते हैं. इससे कई बाइक सवार फिसलकर गिर चुके हैं. गांव के कई घरों के सामने भी पानी जमा रहता है, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है. महिलाओं, बुजुर्गों और छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है. ग्रामीणों का कहना है कि कई बुजुर्ग गंदे पानी में फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं. गर्मी हो या सर्दी, विद्यालय मार्ग पर कीचड़ बना रहता है. ग्रामीण कई बार तहसील और ग्राम पंचायत स्तर पर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ.

शिक्षा और ग्रामीणों की सुरक्षा दोनों लगातार खतरे मेंग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पंचायत प्रशासन से मांग की है कि कटेलपुरा गांव में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए. नालों की सफाई कराई जाए, जहां जरूरत हो वहां नए नालों का निर्माण कराया जाए और पानी निकासी की मजबूत व्यवस्था बनाई जाए. उनका कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बच्चों की शिक्षा और ग्रामीणों की सुरक्षा दोनों लगातार खतरे में बनी रहेंगी.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Dhaulpur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj