Entertainment

Ramayana Trailer Relese Date: मेकर्स ने अनाउंस की ‘रामायण’ की रिलीज डेट, फैंस ने जताई एक्साइमेंट- ‘प्लीज निराश मत करना’

Last Updated:July 11, 2026, 15:09 IST

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायण’ का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होगा. मेकर्स ने अनाउंसमेंट करते हुए कहा कि भारत से लेकर दुनिय़ाभर के लोग इस ट्रेलर को देख सकेंगे. मेकर्स ने बताया कि रामायण ने हजारों जनरेशन को इंस्पायर किया है. बहुत जल्द पर्दे पर पूरी दुनिया देखेगी. फैंस भी एक्साइटमेंट जता रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Ramayana Trailer: मेकर्स ने अनाउंस की 'रामायण' की रिलीज डेट, शेयर की पोस्टZoom‘रामायण’ की ट्रेलर रिलीज डेट की अनाउंसमेंट हुई.

मुंबई. रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज डेट कंफर्म हो गई है. मेकर्स ने एक पोस्ट के जरिए ट्रेलर रिलीज का अनाउंसमेंट किया है. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण’ पूरी दुनिया में एक साथ रिलीज होगा. मेकर्स ने इसके लिए 24 जुलाई का दिन कंफर्म किया है. ट्रेलर की तारीख के ऐलान के बाद फ़ैन्स का एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. मेकर्स की पोस्ट पर कमेंट्स कर अपनी एक्साइटमेंट्स दिखा रहे हैं और एक अच्छे ट्रेलर की उम्मीद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,’प्लीज निराश मत करना. हमें बड़ी बड़ी बड़ी उम्मीदें हैं.’

मेकर्स ने लिखा, “भारत से दुनिया तक. हजारों सालों से, रामायण ने धर्म, मर्यादा, साहस और करुणा के अपने सदाबहार आदर्शों से पीढ़ियों को इंस्पायर किया है. अब, यह एक नए सफ़र की शुरुआत कर रही है. भारत की सबसे महान सांस्कृतिक महाकाव्य गाथाओं में से एक, जिसे भारतीय सिनेमा में पहले कभी न देखे गए पैमाने पर दुनिया के सामने पेश किया जा रहा है. ‘रामायण’ का ट्रेलर 24 जुलाई को दुनिया भर में रिलीज़ होगा.”

‘रामायण’ के मेकर्स के पोस्ट पर लोगों कमेंट्स.

इससे पहले खबर आई थी कि रणबीर कपूर और यश स्टारर इस फ़िल्म का पहला ट्रेलर 18 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में रिलीज़ किया जाएगा. इससे भारतीय ऑडियंस को देश की सबसे महंगी और मच अवेटेड फिल्म की पहली झलक देखने को मिलेगी. लेकिन ऐसा नहीं है. ‘रामायण’ का ट्रेलर 18 जुलाई को नहीं, 24 जुलाई को रिलीज होगा.

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च में शामिल होंगे रणबीर कपूर-यश और नितेश तिवारी

दिलचस्प बात यह है कि ‘रामायण’ का ट्रेलर लॉन्च की तारीख कॉमिक-कॉन में फ़िल्म की प्रेजेंटेशन की तारीख से मेल खाती है. सैन डिएगो कॉमिक-कॉन के आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, ‘रामायण’ को 23 जुलाई, 2026 को दोपहर 3:15 बजे PDT (भारतीय समय के अनुसार 24 जुलाई सुबह 3:15 बजे) बॉलरूम 20 में दिखाया जाएगा. इस पैनल में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, डायरेक्टर नितेश तिवारी, रणबीर कपूर और यश शामिल होंगे.

4000 करोड़ रुपए में बन रही ‘रामायण’

लगभग 4,000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के रोल में नज़र आएंगे. फिल्म की कास्ट में सनी देओल (हनुमान) और रवि दुबे (लक्ष्मण) के साथ-साथ रकुल प्रीत सिंह, कुणाल कपूर, लारा दत्ता, अरुण गोविल, शीबा चड्ढा और आदिनाथ कोठारे भी शामिल हैं. इस फिल्म को दो हिस्सों में बनाने की योजना है. ‘रामायण’ का पहला हिस्सा दिवाली 2026 में रिलीज़ होगा, जबकि दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 में आने की उम्मीद है.

About the Authorरमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Mumbai,Maharashtra

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj