Rajasthan

जनता के लिए खुला जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल I jodhpur news I local18

Last Updated:July 12, 2026, 11:23 IST

जोधपुर एयरपोर्ट का नया अत्याधुनिक टर्मिनल आज से आम यात्रियों के लिए शुरू हो गया है. 37 एकड़ में बने इस टर्मिनल का उद्घाटन 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. नए टर्मिनल से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और भविष्य में चेन्नई, गोवा, इंदौर व कोलकाता सहित कई नए शहरों के लिए उड़ान सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है.

जोधपुर को मिला आधुनिक एयरपोर्ट टर्मिनल, आज से शुरू हुआ संचालनZoom

जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर शहर के लिए आज का दिन हवाई यात्रा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है. जोधपुर एयरपोर्ट का नया और अत्याधुनिक टर्मिनल रविवार से आम यात्रियों के लिए शुरू हो गया है. आवश्यक औपचारिकताओं के कारण कुछ दिनों से इसका संचालन रुका हुआ था, लेकिन अब यह पूरी तरह से यात्रियों की सेवा के लिए तैयार है. नए टर्मिनल के शुरू होने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ आने वाले समय में कई नए शहरों के लिए उड़ानें भी शुरू होने की उम्मीद है.

नए टर्मिनल पर पहली उड़ान रविवार सुबह 8:45 बजे बेंगलुरु से जोधपुर पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 9:20 बजे जोधपुर से बेंगलुरु के लिए पहली उड़ान रवाना होगी। इस ऐतिहासिक शुरुआत के साथ जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा.

पहले से सात प्रमुख शहरों से हवाई संपर्क

वर्तमान में जोधपुर एयरपोर्ट का दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, पुणे, नोएडा (एनसीआर क्षेत्र) और हैदराबाद सहित सात प्रमुख शहरों से हवाई संपर्क है. नए टर्मिनल के संचालन के बाद चेन्नई, गोवा, इंदौर और कोलकाता जैसे शहरों के लिए भी उड़ान सेवाएं शुरू होने की संभावना जताई जा रही है. इससे पर्यटन, व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी. नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. हालांकि उद्घाटन के बाद कुछ तकनीकी और प्रशासनिक औपचारिकताओं के चलते इसे आम यात्रियों के लिए तत्काल शुरू नहीं किया जा सका. अब सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद इसका संचालन शुरू कर दिया गया है.

पुराने टर्मिनल से छह गुना बड़ा

करीब 37 एकड़ क्षेत्र में निर्मित नया टर्मिनल पुराने टर्मिनल की तुलना में लगभग छह गुना बड़ा है. आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस भवन में यात्रियों के लिए विशाल प्रतीक्षालय, बेहतर चेक-इन व्यवस्था, उन्नत सुरक्षा प्रणाली, पर्याप्त पार्किंग और अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. नए टर्मिनल के शुरू होने से जोधपुर की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी. इससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन, व्यापार तथा निवेश के अवसरों में भी वृद्धि होने की उम्मीद है. नया टर्मिनल जोधपुर के विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj