Rajasthan

RVUNL Recruitment 2026: 12वीं पास से B.Tech तक के लिए सुनहरा मौका, 2005 सरकारी नौकरियां

RVUNL Recruitment 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) और राज्य की अन्य बिजली कंपनियों ने 2005 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.इस भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियर (JE), जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट/कॉमर्शियल असिस्टेंट-II के पद भरे जाएंगे.ऑनलाइन आवेदन 5 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं और इच्छुक उम्मीदवार 25 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे.

राजस्थान की पांच बिजली कंपनियों में होगी भर्ती

यह भर्ती राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) के साथ-साथ राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम (RVPN), जयपुर विद्युत वितरण निगम (JVVN), अजमेर विद्युत वितरण निगम (AVVN) और जोधपुर विद्युत वितरण निगम (JdVVN) के लिए आयोजित की जा रही है.भर्ती का नोटिफिकेशन 4 अगस्त 2026 को जारी किया गया था और आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त 2026 सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है.

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 2005 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें सबसे अधिक पद जूनियर असिस्टेंट/कॉमर्शियल असिस्टेंट-II के हैं.भर्ती में जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 727 पद, जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के 110 पद, जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 32 पद, जूनियर अकाउंटेंट के 371 पद और जूनियर असिस्टेंट/कॉमर्शियल असिस्टेंट-II के 765 पद शामिल हैं.

किस पद के लिए क्या योग्यता चाहिए?

जूनियर इंजीनियर (Electrical, Mechanical, Civil): जूनियर इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित शाखा में बीई, बीटेक या AMIE की डिग्री होना जरूरी है.उम्मीदवार उसी ट्रेड के लिए आवेदन कर सकते हैं जिसमें उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है.

जूनियर अकाउंटेंट: जूनियर अकाउंटेंट पद के लिए कॉमर्स में स्नातक, बीबीए, एमबीए, एमकॉम, सीए या आईसीडब्ल्यूए जैसी योग्यता होनी चाहिए.इसके साथ मान्यता प्राप्त कंप्यूटर योग्यता भी अनिवार्य है.

जूनियर असिस्टेंट/कॉमर्शियल असिस्टेंट-II: इस पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है.साथ ही मान्यता प्राप्त कंप्यूटर कोर्स या कंप्यूटर योग्यता भी आवश्यक होगी.

आयु सीमा क्या रखी गई है?

जूनियर असिस्टेंट और जूनियर अकाउंटेंट पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 43 वर्ष के बीच होनी चाहिए.वहीं जूनियर इंजीनियर पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 43 वर्ष निर्धारित की गई है.आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये जमा करने होंगे.वहीं एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग और सहरिया वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है.शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है.

कैसे होगा चयन?

भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी.सबसे पहले उम्मीदवारों की कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी. इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा.दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद मेडिकल परीक्षा होगी.इन सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम नियुक्ति दी जाएगी.

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

इस भर्ती का नोटिफिकेशन 4 अगस्त 2026 को जारी किया गया था.ऑनलाइन आवेदन 5 अगस्त 2026 सुबह 10 बजे से शुरू हो चुके हैं.आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है. अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवार राजस्थान ऊर्जा विभाग या संबंधित विद्युत निगम की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरनी होगी. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा.अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी प्रिंट कॉपी और शुल्क रसीद अपने पास सुरक्षित रख लें ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj