Entertainment

रणबीर से पहले ऋतिक रोशन बन रहे थे ‘राम’, अमिताभ ‘दशरथ’, फिर क्यों बंद हुआ मुस्लिम प्रोड्यसूर का ड्रीम प्रोजेक्ट

Last Updated:August 07, 2026, 11:36 IST

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से पहले भी बॉलीवुड में इस महाकाव्य पर एक भव्य फिल्म बनने वाली थी. उस फिल्म में ऋतिक रोशन भगवान राम और अमिताभ बच्चन राजा दशरथ की भूमिका निभाने वाले थे. अभिनेता-निर्माता संजय खान का यह ड्रीम प्रोजेक्ट बड़े स्तर पर प्लान किया गया था, लेकिन फिल्म कभी शुरू ही नहीं हो सकी.आखिर क्यों अधूरी रह गई यह महत्वाकांक्षी ‘रामायण’, जानिए पूरी कहानी.रणबीर से पहले ऋतिक रोशन बन रहे थे 'राम', अमिताभ 'दशरथ', क्यों बिगाड़ा खेल!Zoomनितेश तिवारी से पहले संजय खान ने की थी ‘रामायण’ की प्लानिंग.

नई दिल्ली. नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं और फिल्म को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि करीब 15 साल पहले भी बॉलीवुड में ‘रामायण’ पर एक भव्य फिल्म बनने वाली थी? उस फिल्म में ऋतिक रोशन को राम और अमिताभ बच्चन को राजा दशरथ का किरदार निभाने के लिए चुना गया था. खास बात यह थी कि इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को मुस्लिम प्रोड्यसूर और डायरेक्टर बना रहे थे. फिल्म की घोषणा के बाद इसकी स्टारकास्ट ने खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन करोड़ों रुपये के बजट वाला यह ड्रीम प्रोजेक्ट कभी फ्लोर पर नहीं पहुंच सका. आखिर ऐसी क्या वजह रही कि बड़े सितारों से सजी यह ‘रामायण’ बीच रास्ते में ही बंद हो गई? इसकी कहानी आज भी काफी दिलचस्प मानी जाती है.

साल 2008 में दिग्गज फिल्ममेकर और एक्टर संजय खान ने ‘रामायण’ पर आधारित एक लाइव-एक्शन फिल्म बनाने का ऐलान किया था. यह फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ रामा’ नाम से बनाई जानी थी. संजय खान ने इससे पहले ‘जय हनुमान’, ‘जय महाभारत’ और ‘द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान’ जैसी सफल माइथोलॉजिकल और ऐतिहासिक टीवी सीरीज बनाई थीं. इस फिल्म का बजट करीब 50 करोड़ रुपये आंका गया था.

संजय खान की फिल्म की हो चुकी थी कास्टिंग

इस फिल्म में ऋतिक रोशन को ‘भगवान राम’, जायद खान को ‘लक्ष्मण’ और अमिताभ बच्चन को ‘राजा दशरथ’ के किरदार के लिए चुना गया था. उस समय जायद खान ने एक इंटरव्यू में इस प्रोजेक्ट की पुष्टि करते हुए कहा था कि उनके पिता संजय खान पिछले तीन सालों से इस फिल्म की तैयारी कर रहे हैं और उन्हें लगता है कि भगवान राम के किरदार के लिए ऋतिक रोशन से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता.

50 करोड़ में तैयार होनी थी फिल्म

फिल्म की कहानी पर यूके के मशहूर लेखक फर्रुख धोंडी भी काम कर रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस समय इस फिल्म का अनुमानित बजट करीब 50 करोड़ रुपये रखा गया था, जो उस दौर के हिसाब से काफी बड़ा माना जाता था.

तैयारियों के बाद भी तैयार नहीं हुई फिल्म

हालांकि, तमाम तैयारियों और बड़े स्टारकास्ट के बावजूद यह फिल्म कभी शुरू नहीं हो पाई. निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर इसकी वजह नहीं बताई, लेकिन उस समय आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वित्तीय परेशानियों और शुरुआती प्लानिंग में आई दिक्कतों के कारण यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया.

अब नितेश तिवारी ला रहे हैं ‘रामायण’

अब सालों बाद नितेश तिवारी की ‘रामायण’ इस सपने को बड़े पैमाने पर साकार करने जा रही है. इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, सनी देओल, काजल अग्रवाल और अनुपम खेर जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा और यश कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका बजट करीब 4000 करोड़ रुपये है. पहला भाग 6 नवंबर 2026 को, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 के आस-पास सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

About the AuthorShikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ेंLocation :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

August 07, 2026, 11:36 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj