Rajasthan

Khatu Shyam Ji: श्याम भक्तों के लिए रेलवे की बड़ी राहत, 10 अगस्त को रेवाड़ी-रींगस के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Last Updated:August 07, 2026, 15:42 IST

सावन माह में बाबा खाटूश्याम के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 10 अगस्त से रेवाड़ी-रींगस के बीच एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी और हरियाणा व राजस्थान के श्रद्धालुओं को रींगस तक सीधी रेल सुविधा उपलब्ध कराएगी, जहां से खाटूश्याम धाम सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकेगा.Amazon Prime DayTop Deals Inside

सीकर. विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के दर्शन के लिए आने वाले श्याम भक्तों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है. सावन माह में बढ़ रही श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है, यह ट्रेन 10 अगस्त से शुरू होगी. यह एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन होगी. इस ट्रेन के संचालन से हरियाणा के रेवाड़ी, नारनौल और आसपास के इलाकों के साथ-साथ नीमकाथाना, कांवट और श्रीमाधोपुर क्षेत्र से आने-जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी.

रींगस पहुंचने के बाद श्याम भक्तों के लिए खाटूधाम जाना आसान होगा. आपको बता दें, सावन के महीने में खाटूश्याम जी श्याम कुंड और मुख्य मंदिर में देशभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला बढ़ जाता है. खासकर हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से बड़ी संख्या में भक्त रेल मार्ग से रींगस पहुंचते हैं. रींगस रेलवे स्टेशन खाटूश्याम जी धाम का प्रमुख रेल कनेक्शन होने के कारण यहां उतरने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती है.

ये रहेगा आने और जाने का समय

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल 10 अगस्त को सुबह 11 बजे रेवाड़ी से रवाना होगी. यह ट्रेन दोपहर 2:20 बजे रींगस पहुंचेगी. इसके बाद गाड़ी संख्या 09638 रींगस-रेवाड़ी अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल उसी दिन दोपहर 2:55 बजे रींगस से रवाना होकर शाम 6:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी. इस ट्रेन की सबसे बड़ी सुविधा उन श्याम भक्तों के लिए होगी, जो हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों से खाटूश्याम जी के दर्शन करने के लिए आते हैं. ट्रेन का अंतिम स्टेशन रींगस होने के कारण श्रद्धालु यहां उतरकर सड़क मार्ग से खाटू धाम पहुंच सकते हैं. रींगस से खाटू श्याम जी मंदिर की दूरी करीब 17 किलोमीटर है. ऐसे में ट्रेन से आने वाले यात्रियों को रींगस तक सीधा रेल कनेक्शन मिलेगा और आगे की यात्रा सड़क मार्ग से की जा सकेगी.

इन स्टेशनों पर भी रुकेगी स्पेशल ट्रेन

रेवाड़ी से रींगस के बीच यह ट्रेन कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मावंडा, नीमकाथाना, कांवट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहरेगी. नारनौल स्टेशन पर ट्रेन सुबह 11:55 बजे पहुंचेगी और दो मिनट बाद 11:57 बजे रवाना होगी. वापसी में रींगस से चलने के बाद ट्रेन शाम 4:40 बजे नारनौल पहुंचेगी और 4:42 बजे रेवाड़ी के लिए रवाना होगी. रेलवे के मुताबिक स्पेशल ट्रेन में 8 साधारण श्रेणी के कोच और 2 गार्ड श्रेणी के डिब्बे, यानी कुल 10 डिब्बे लगाए जाएंगे. यह पूरी तरह अनारक्षित ट्रेन होगी. इसका मतलब है कि यात्रियों को पहले से सीट आरक्षित कराने की जरूरत नहीं होगी. श्याम भक्त सामान्य टिकट लेकर इस विशेष रेल सेवा का लाभ उठा सकेंगे.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Sikar,Rajasthan

First Published :

August 07, 2026, 15:42 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj