Udaipur News: टेक्नोलॉजी से ट्रेस, पुलिस ने 3 लाख के 23 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

Last Updated:August 07, 2026, 11:56 IST
Udaipur News: झाड़ोल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुम और चोरी हुए 23 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए. करीब 3 लाख रुपये से अधिक कीमत के इन मोबाइलों की बरामदगी से लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई. पुलिस की इस पहल से क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है.
उदयपुर. जिले के झाड़ोल क्षेत्र से पुलिस की एक सराहनीय पहल सामने आई है, झाड़ोल थाना पुलिस ने गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस लौटाकर बड़ी जनहित कार्रवाई को अंजाम दिया है. लंबे समय से अपने मोबाइल फोन वापस मिलने का इंतजार कर रहे लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली. झाड़ोल थाना प्रभारी करनाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विशेष प्रयास करते हुए गुम हुए और चोरी किए गए कुल 23 मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया. बरामद किए गए मोबाइल फोन की अनुमानित बाजार कीमत 3 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है. पुलिस की इस कार्रवाई से आम लोगों को राहत मिली है और क्षेत्र में पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है.
पुलिस ने बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन के वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें झाड़ोल थाने बुलाया. इसके बाद पूरी प्रक्रिया के तहत उनके मोबाइल फोन उन्हें सुपुर्द किए गए. लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों ने पुलिस प्रशासन का धन्यवाद जताया. मोबाइल वापस मिलने के बाद कई लोगों ने बताया कि उनके लिए यह फोन काफी महत्वपूर्ण था. फोन में जरूरी दस्तावेज, संपर्क नंबर और अन्य निजी जानकारियां मौजूद थीं। मोबाइल मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है.
पहले भी 102 मोबाइल बरामद कर चुकी है झाड़ोल पुलिस
झाड़ोल थाना पुलिस की यह पहली बड़ी कार्रवाई नहीं है। इससे पहले भी पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 102 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर उनके मालिकों तक पहुंचाया था. पुलिस की ओर से लगातार की जा रही इस तरह की कार्रवाई से आम लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है. झाड़ोल पुलिस की इस पहल की क्षेत्र के ग्रामीणों ने सराहना की है. लोगों का कहना है कि पुलिस की सक्रियता और तकनीकी प्रयासों से आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है. चोरी या गुम हुए मोबाइल वापस मिलने से लोगों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा रहा है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन को खोजने के लिए अभियान जारी रहेगा. पुलिस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान करना और जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कानून व्यवस्था को मजबूत करना है. झाड़ोल पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि तकनीक और बेहतर पुलिसिंग के माध्यम से आम लोगों को राहत पहुंचाई जा सकती है. क्षेत्रवासियों ने पुलिस टीम के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उम्मीद जताई है कि इसी तरह जनहित के कार्य आगे भी जारी रहेंगे.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Udaipur,Rajasthan
First Published :
August 07, 2026, 11:56 IST



