Sports

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड, इकलौता बल्लेबाज जिसने पार किया 600 का स्कोर

होमखेलक्रिकेट

IND vs SL टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन, इकलौता बल्लेबाज जिसके नाम 600+ रन

Last Updated:August 08, 2026, 00:01 IST

Virat Kohli 610 Runs Record in IND vs SL Test Series: भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के नाम यह रिकॉर्ड है. उन्होंने 2017 में खेली गई तीन मैचों की सीरीज में रनों का अंबार लगा दिया था. वह किसी भी भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में इकलौते ऐसे बल्लेबाज बने, जिन्होंने 600 रनों का आंकड़ा पार किया। दूसरा कोई बल्लेबाज 600 रन के नजदीक भी पहुंचने में कामयाब नहीं हो सका है.Amazon Prime DayTop Deals InsideIND vs SL टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन, इकलौता बल्लेबाज जिसके नाम 600+ रनZoomविराट कोहली एक एक सीरीज में बनाए थे 610 रन.

नई दिल्ली. भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है. भारतीय टीम का रिकॉर्ड श्रीलंका के खिलाफ लाजवाब रहा है. टीम इंडिया को टेस्ट में मेजबान टीम के खिलाफ आखिरी हार साल 2015 में मिली थी. ऐसे में भारतीय टीम इस अजेय सिलसिले को बरकरार रखने उतरेगी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज बेहद अहम है. एक ओर शुभमन गिल की अगुआई में युवा भारतीय टीम अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेगी, तो दूसरी ओर श्रीलंका घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगा. सीरीज की शुरुआत से पहले हम एक खास रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं. क्या आप जानते हैं कि दोनों देशों के बीच एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज कौन है? अब तक सिर्फ एक ही बार ऐसा हुआ है, जब किसी बल्लेबाज ने 600 रन का आंकड़ा पार किया है.

कोहली के नाम रिकॉर्डभारत और श्रीलंका के बीच किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. उन्होंने 2017 में भारत में खेली गई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में सिर्फ पांच पारियों में 610 रन कूट दिए थे. इस दौरान उनका औसत 152.50 रहा. कोहली ने तीन शतक और एक अर्धशतक लगाया, जिसमें नाबाद 243 रन की शानदार पारी भी शामिल थी. पूरी सीरीज में उन्होंने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाकर रख दी थी. कोहली का यह रिकॉर्ड अब तक कायम है. कई अन्य बल्लेबाजों ने तीन मैचों की सीरीज खेली है, लेकिन कोई 500 रन का आंकड़ा भी छूने में सफल नहीं रहा है. इसलिए भी कोहली का यह रिकॉर्ड खास है.

विराट कोहली.

दूसरे नंबर पर जयसूर्यादूसरे स्थान पर श्रीलंका के विस्फोटक बल्लेबाज सनथ जयसूर्या हैं. उन्होंने 1997 में भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में सिर्फ दो मैचों की तीन पारियों में 571 रन जड़ दिए थे. उनका औसत 190.33 का रहा, जो इस लिस्ट में सबसे ज्यादा है. जयसूर्या ने दो शतक जड़े, जिसमें ऐतिहासिक तिहरा शतक भी शामिल था. जयसूर्या ने 340 रन की पारी खेली थी. उन्होंने पूरी सीरीज में 65 चौके और 4 छक्के लगाए.

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 2009-10 में श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में चार पारियों में 491 रन बनाए. उनका औसत 122.75 और स्ट्राइक रेट 108.14 रहा. सहवाग ने दो शतक और एक अर्धशतक लगाया. उनकी 293 रन की विस्फोटक पारी आज भी भारतीय क्रिकेट की यादगार पारियों में गिनी जाती है.

श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा ने 2010 में भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 467 रन बनाए. उन्होंने पांच पारियों में 116.75 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए दो शतक और एक अर्धशतक लगाया. इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 219 रन रहा. ‘द वॉल’ के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं. उन्होंने 2009-10 की टेस्ट सीरीज में चार पारियों में 433 रन बनाए. द्रविड़ का औसत 108.25 रहा. उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक लगाया, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 177 रन था.

क्या इस बार टूटेगा विराट का रिकॉर्ड?विराट कोहली अब भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में देखना होगा कि उनका यह रिकॉर्ड टूटता है या नहीं. यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल और साई सुदर्शन जैसे बल्लेबाज इसके दावेदार जरूर हैं, लेकिन सीरीज सिर्फ दो टेस्ट मैचों की है, इसलिए विराट कोहली के 610 रन के रिकॉर्ड तक पहुंचना किसी भी बल्लेबाज के लिए मुश्किल चुनौती होगी. फिर भी अगर कोई बल्लेबाज दोनों मैचों में बड़ी पारियां खेलता है, तो वह इस खास लिस्टमें अपनी जगह जरूर बना सकता है.

About the AuthorShivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 08, 2026, 00:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj