Rajasthan

कोटा में विवाहिता की मौत से मचा हड़कंप, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Last Updated:August 08, 2026, 15:47 IST

Kota Married Woman Suicide: कोटा में एक विवाहिता की मौत का मामला सामने आने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया. शुरूवाती जानकारी के अनुसार विवाहिता ने कथित तौर पर सुसाइड किया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. वहीं मृतका के पिता ने उसके पति पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. पिता का कहना है कि उनकी बेटी की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि उसकी हत्या की गई है. आरोपों के बाद पुलिस ने मामले के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideकोटा में विवाहिता की मौत से मचा हड़कंप, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोपZoomकोटा में विवाहिता की मौत से मचा हड़कंप, पिता ने लगाया पति पर आरोप

कोटा: कोटा शहर के पटरी पार सोगरिया नई बस्ती इलाके में विवाहिता के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान ममता सुमन (पत्नी मुकेश सुमन) के रूप में हुई है. इस घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

इस घटना के तुरंत बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की खबर मिलने पर रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा सकेगा. फिलहाल इस मामले में हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.

पिता ने लगाया आरोप- ‘पति ने की हत्या’इस दुखद घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया. मृतका के पिता ने ममता के पति मुकेश सुमन पर आरोप लगाए हैं. पिता का दावा है कि उनकी बेटी ने खुदकुशी नहीं की है, बल्कि उसके पति ने ही उसकी हत्या की है. उन्होंने आरोप लगाया कि मुकेश ममता को लगातार धमकियां देता आ रहा था और उसी के उत्पीड़न से यह कदम उठाया और घटना को अंजाम दिया गया. परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

पति ने आरोपों को नकारादूसरी ओर, मृतका के पति मुकेश सुमन ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. मुकेश का कहना है कि उसने ममता को किसी भी तरह से परेशान नहीं किया और न ही कोई धमकी दी. पति का दावा है कि ममता ने बिना किसी वजह के यह आत्मघाती कदम उठाया है.

पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटीफिलहाल रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जांच के बाद ही पता चल पाएगा की पूरे घटना की सच्चाई.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंFirst Published :

August 08, 2026, 15:47 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj