Airtel ने चुपचाप बंद किया ये पॉपुलर पोस्टपेड प्लान, अब यूजर्स के पास सिर्फ ये विकल्प, देखें लिस्ट

अगर आप Airtel का नया पोस्टपेड प्लान लेने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है. कंपनी ने बिना किसी ऑफिशियल ऐलान के अपना ₹549 वाला इंडिविजुएल पोस्टपेड प्लान हटा दिया है. अब यह प्लान न तो एयरटेल की वेबसाइट पर दिखाई दे रहा है और न ही Airtel Thanks ऐप में. ऐसे में नए ग्राहकों के लिए अब सीधे ₹449 Individual Plan या फिर ₹699 Family Plan का ऑप्शन बचा है.
एयरटेल ने इस बदलाव की वजह नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी अब ज्यादा ग्राहकों को फैमिली प्लान की ओर लाना चाहती है. अगर आप पहले ₹549 प्लान लेने की योजना बना रहे थे, तो अब आपको दूसरे प्लान चुनने होंगे.
Airtel का ₹449 पोस्टपेड प्लान
₹449 वाला प्लान अब एयरटेल का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान है. इसमें अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं.
इसके अलावा यूजर्स को कई अडिशनल फायदे भी दिए जाते हैं, जिनमें शामिल हैं:
6 महीने के लिए 100GB Google One क्लाउड स्टोरेज
3 महीने का Airtel Xstream Play Premium
1 साल का Adobe Express Premium
Free Hello Tunes
Blue Ribbon Bag Tracking
Fraud Link Blocking, Spam Protection और OTP Alerts जैसी सिक्योरिटी सुविधाएं
Fast Lane Technology के साथ बेहतर 5G अनुभव
अब अगला ऑप्शन है ₹699 Family Plan
₹549 प्लान हटने के बाद अब ज्यादा फायदे चाहने वाले ग्राहकों को सीधे ₹699 Family Plan लेना होगा. इस प्लान में 1 प्राइमरी SIM और 1 फ्री Add-on SIM मिलता है. यानी दो लोग एक ही प्लान का फायदा उठा सकते हैं और प्रति सदस्य खर्च करीब ₹350 पड़ता है.
इस प्लान में अनलिमिटेड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS के अलावा ये बेनिफिट्स भी मिलते हैं:
6 महीने का Amazon Prime Mobile
1 साल का JioHotstar Mobile
6 महीने के लिए 100GB Google One
3 महीने का Airtel Xstream Play Premium
1 साल का Adobe Express Premium
Fast Lane Technology
Blue Ribbon Bag Tracking
Hello Tunes
Spam और Fraud Protection
बाकी फैमिली प्लान में क्या मिलता है?
एयरटेल के पोर्टफोलियो में ₹999, ₹1,199, ₹1,399 और ₹1,749 के फैमिली पोस्टपेड प्लान भी मौजूद हैं. इनमें 2 से 4 तक फ्री Add-on SIM दिए जाते हैं. साथ ही कुछ महंगे प्लान में Netflix और Apple TV+ जैसे OTT सब्सक्रिप्शन भी शामिल हैं.



