Entertainment

Varanasi Update: एस एस राजामौली की ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का लुक वायरल, लोग बोले सुपरहिट, पीवी सिंधू भी हुईं फैन

Last Updated:August 10, 2026, 14:52 IST

Varanasi Movie Update: 9 अगस्त को महेश बाबू के जन्मदिन के मौके पर एस एस राजामौली ने अपनी अपकमिंग फिल्म वाराणसी से एक्टर का लुक रिवील किया. ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का लुक वायरल हो रहा है. उनकी पत्नी, साली समेत कई सितारों ने एक्टर के लुक पर प्यार लुटाया है.
Amazon Prime DayTop Deals InsideVaranasi Update: एस एस राजामौली की 'वाराणसी' से महेश बाबू का लुक वायरलZoom‘वाराणसी’ से महेश बाबू का लुक छाया हुआ है.

नई दिल्ली. एस एस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर डायरेक्टर ने फिल्म से एक्ट्रेस का लुक रिवील किया था और बीते रविवार को महेश बाबू का लुक सामने आया. महेश बाबू के बर्थडे पर एसएस राजामौली ने फिल्म वाराणसी से उनके दो लुक रिवील किए और देखते ही देखते फिल्म के ये पोस्टर वायरल हो गए. महेश बाबू के फैंस ने वाराणसी से एक्टर के लुक को जबरदस्त रिस्पांस दिया.

एसएस राजामौली के इस मच अवेटेड ड्रीम प्रोजेक्ट की कहानी का दायरा काफी बड़ा है. इसकी कथा हजारों सालों के कालखंड में आगे बढ़ती है और दर्शकों को दुनिया के अलग-अलग हिस्सों की सैर कराती है. जैसा कि फिल्म का नाम है ग्लोब ट्रोटर, वैसी ही इसकी कहानी भी है. वाराणसी में महेश बाबू का कैरेक्टर पूरी दुनिया की सैर पर निकलता है. इस कहानी में अंटार्कटिका से लेकर अफ्रीका और भारत के उस शहर तक की झलक देखने को मिलेगी, जिसके नाम पर फिल्म का टाइटल रखा गया है.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj