Sports

जसप्रीत बुमराह के बिना और उनके साथ, टेस्ट में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? खुल गया काला चिट्ठा

होमखेलक्रिकेट

जस्सी के बिना और उनके साथ, टेस्ट में कैसा है भारत का रिकॉर्ड? खुला काला चिट्ठा

Last Updated:August 11, 2026, 11:40 IST

Jasprit Bumrah Test Record: श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के कारण टीम इंडिया के बॉलिंग अटैक को बड़ा धक्का पहुंचा. जसप्रीत बुमराह ने साल 2018 में टीम इंडिया के लिए टेस्ट में डेब्यू किया था, लेकिन चोट के कारण वह लगातार टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं. ऐसे में आइए जानते बुमराह के रहते और उनके बिना भारतीय टीम का टेस्ट में कैसा रिकॉर्ड रहा है. Amazon Prime DayTop Deals Insideजस्सी के बिना और उनके साथ, टेस्ट में कैसा है भारत का रिकॉर्ड? खुला काला चिट्ठाZoomजसप्रीत बुमराह ने 2018 में किया था अपने टेस्ट डेब्यू

नई दिल्ली: मौजूदा भारतीय टीम में जसप्रीत बुमहार तेज गेंदबाजी आक्रमण की रीढ हैं. हालांकि, पिछले कुछ समय से बुमराह की चोट ने टीम इंडिया की परेशानी को बढ़ा रखा है. हाल ही में बुमराह श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुने गए थे, लेकिन चोट के कारण वह नहीं खेल रहे हैं. ऐसा सिर्फ इस एक सीरीज में नहीं हुआ है. इससे पहले भी बुमराह की चोट ने उनके रफ्तार पर ब्रेक लगाने का काम किया है.

बता दें कि बुमराह टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में मुख्य तेज गेंदबाज हैं. खास तौर पर लाल गेंद क्रिकेट में उन्होंने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है. बुमराह ने इस फॉर्मेट में साल 2018 में डेब्यू किया था. ऐसे में आइए जानते हैं बुमराह के टेस्ट डेब्यू के बाद से टीम इंडिया का टेस्ट में कैसा रिकॉर्ड रहा है और खुद बुमराह ने किस तरह का प्रदर्शन किया है.

बुमराह के डेब्यू के बाद से भारत ने कितने टेस्ट मैच खेले?

जसप्रीत बहुमराह ने 5 जनवरी 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया था. बुमराह के डेब्यू के बाद से टीम इंडिया अबतक कुल 81 टेस्ट मैच खेल चुकी है. इन 81 में से बुमराह 52 मैचों में टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं. इन मुकाबलों टीम इंडिया के रिकॉर्ड को देखें तो बुमराह के डेब्यू के बाद उसने 43 मैचों में जीत हासिल की जबकि 30 में उसके हार मिली और 8 मैच ड्रॉ रहे.

बुमराह के रहने पर टीम इंडिया ने कितने टेस्ट जीते

अब बात करते हैं जब बुमराह टीम इंडिया के लिए टेस्ट मैचों में मैदान पर उतरे तब कैसा रिकॉर्ड रहा है. बुमराह के साथ भारतीय टीम अबतक कुल 52 मैचों में मैदान पर उतरी है. इन 52 में से उसने 22 में जीत हासिल की. वहीं, 25 मैचों में टीम इंडिया को हार मिली, जबकि 5 मुकाबले ड्रॉ रहे. इसके अलावा बिना जसप्रीत बुमराह के टीम इंडिया कुल 29 मैच खेली है, जिसमें उसे 21 में जीत और 5 में हार मिली है, जबकि 3 मैच ड्रॉ रहे हैं.

बुमराह के नेतृत्व में घर और विदेशी सरजमीं पर रिकॉर्ड

बुमराह के नेतृत्व में टीम इंडिया के विदेश और घर में ट्रैक रिकॉर्ड को देखना भी जरूरी है. बुमराह के साथ टीम इंडिया का अपने घर में बेहतर रिकॉर्ड रहा है. टीम इंडिया घरेलू सरजमीं पर बुमराह के साथ कुल 16 मैचों में मैदान पर उतरी है, जिसमें उसे 10 में जीत और सिर्फ 6 में हार मिली है. वहीं, विदेशी धरती पर भारतीय टीम ने बुमराह के साथ 36 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 12 में जीत मिली है. बुमराह के रहते टीम इंडिया विदेशी धरती पर 19 मैच हारी है, जबकि 5 ड्रॉ रहे हैं.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 11, 2026, 11:40 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj