Entertainment

‘मुझे महंगी चीजें पसंद हैं’, एक्स हसबैंड ने शेयर की दूसरी पत्नी की फोटो, उर्मिला ने कर डाला क्रिप्टिक पोस्ट

Last Updated:August 11, 2026, 23:27 IST

उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति मोहसिन अख्तर मीर ने हाल ही में दूसरी पत्नी निदा भट्ट के साथ रिसेप्शन की फोटोज शेयर की थी. ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी. इस फोटो में उन्होंने कहा था कि अपनी पत्नी को देखकर उन्हें सुकून मिलता है. इस पोस्ट के बाद अब उर्मिला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसे लोग मोहसिन की पोस्ट से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि उर्मिला ने कहीं भी अपने पति का जिक्र नहीं किया है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside‘मुझे महंगी चीजें पसंद हैं', एक्स हसबैंड की पोस्ट के बाद आया उर्मिला का पोस्टZoom उर्मिला मातोंडकर ने दिया करारा जवाब

नई दिल्ली. उर्मिला मातोंडकर के एक्स हसबैंड मोहसिन अख्तर ने दूसरी शादी की फोटो शेयर की. फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गई . फोटो में उन्होंने दूसरी पत्नी निदा भट्ट की दिल खोलकर तारीफ की. लेकिन इसी बीच उर्मिला का भी एक पोस्ट सामने आया है. एक्ट्रेस का ये पोस्ट लोग उनके एक्स हसबैंड के पोस्ट से जोड़कर देख रहे हैं, जिसमें एक्ट्रेस ने कहा है कि उन्हें महंगी चीजें पसंद है.

उर्मिला मातोंडकर और उनके एक्स हसबैंड मोहसिन अख्तर मीर इन दिनों चर्चा में है. दरअसल, मोहसिन ने अपनी दूसरी पत्नी निधा भट्ट के साथ अपनी शादी के रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. उन्होंने पत्नी के लिए एक रोमांटिक मैसेज भी लिखा था. यहां तक कि उन्हें ‘घर’ और ‘सुकून’ बताया. इसी बीच उर्मिला ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर करारा जवाब वाला पोस्ट शेयर किया है.

वायरल हो रहा उर्मिला का क्रिप्टिक पोस्ट

आज यानी 11 अगस्त को उर्मिला मातोंडकर के एक्स हसबैंड मोहसिन ने अपनी दूसरी शादी के रिसेप्शन की फोटो शेयर कीं. मोहसिन ने निदा भट्ट संग दूसरी बार निकाह किया है. उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ एक लंबा नोट भी शेयर किया है. उन्होंने दूसरी पत्नी निदा को अपना ‘घर’ और ‘सुकून’ बताया है. इसके कुछ समय बाद उर्मिला ने भी अपनी पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘मुझे महंगी चीजें पसंद हैं, जैसे प्यार, वफादारी और समय.अब यूजर्स इस पोस्ट को उर्मिला का करारा जवाब मानकर देख रहे हैं.

वायरल हुई पोस्ट

बिना नाम लिए कसा तंज

उर्मिला की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया लोगों की इसे लेकर बहस छिड़ गई है. कई लोग इसे मोहसिन की पोस्ट के जवाब के तौर पर देख रहे हैं. हालांकि, उर्मिला ने अपनी स्टोरी में न तो मोहसिन का कहीं जिक्र किया है और नहीं अपने रिश्ते को लेकर किसी तरह की कोई बात कही हैं, इसलिए सीधे तौर पर कहना मुश्किल होगा कि ये पोस्ट उन्होंने सीधे तौर पर किसी जवाब के लिए शेयर किया है.

बता दें कि निदा से शादी से पहले मोहसिन अख्तर मीर ने बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस उर्मिला संग शादी की थी. दोनों ने 4 फरवरी 2016 को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक निजी समारोह में शादी रचाई थी. लेकिन 2024 में दोनों के तलाक की खबर सामने आई थी. अब मोहसिन अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 11, 2026, 23:27 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj