Rajasthan

Udaipur News: रक्षाबंधन की लंबी छुट्टियों से पर्यटन कारोबार में बूम, होटल-रिसॉर्ट की 70% तक एडवांस बुकिंग

Last Updated:August 11, 2026, 12:15 IST

मानसून की रिमझिम और लंबी छुट्टियों ने उदयपुर के पर्यटन कारोबार को रफ्तार दे दी है. झीलों, हरियाली और अरावली की खूबसूरती देखने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं. होटल-रिसॉर्ट में एडवांस बुकिंग 70 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जबकि रायता हिल्स समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से ट्रैफिक का दबाव नजर आने लगा है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

उदयपुर. सावन का आखिरी दौर और मानसून की रिमझिम ने शहर की खूबसूरती को और बढ़ा दिया है. झीलों में लबालब पानी, अरावली की हरी-भरी पहाड़ियां और चारों ओर फैली हरियाली पर्यटकों को लगातार आकर्षित कर रही है. इसी बीच स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के कारण मिल रही लंबी छुट्टियों ने पर्यटन कारोबार को भी रफ्तार दे दी है. शहर के प्रमुख होटल और रिसॉर्ट में एडवांस बुकिंग तेजी से बढ़ रही है और कई जगहों पर करीब 70 प्रतिशत तक कमरे पहले ही बुक हो चुके हैं. इस बार स्वतंत्रता दिवस पर दो दिन की छुट्टी और इसके साथ रक्षाबंधन की लगातार तीन दिन की छुट्टियां मिलने से लोगों को लंबा वीकेंड मिल रहा है. ऐसे में बड़ी संख्या में पर्यटक उदयपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं. होटल कारोबारियों के मुताबिक, इस सप्ताह के अंत तक कई होटल और रिसॉर्ट के पूरी तरह बुक होने की उम्मीद है. खास तौर पर झील किनारे और प्राकृतिक नजारों वाले होटल-रिसॉर्ट पर्यटकों की पहली पसंद बने हुए हैं.

लंबे वीकेंड का असर शहर के पर्यटन स्थलों पर भी दिखाई देने लगा है, ओल्ड सिटी, जगदीश मंदिर, सिटी पैलेस, पिछोला झील, फतहसागर और सज्जनगढ़ जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है. ओल्ड सिटी में तो वीकेंड के दौरान वाहनों का दबाव इतना बढ़ जाता है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. पार्किंग की सीमित व्यवस्था के कारण सड़क किनारे वाहन खड़े होने से कई बार जाम की स्थिति बन रही है. शहर के अलावा पर्यटक अब आसपास के प्राकृतिक और हिल एरिया की ओर भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. रायता हिल्स, उबेश्वरजी, अलसीगढ़ और झीलों के आसपास के इलाकों में मानसून के दौरान हरियाली और पहाड़ी नजारों का आनंद लेने के लिए लोग पहुंच रहे हैं. इन इलाकों में अचानक वाहनों की संख्या बढ़ने से कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति भी बन रही है. खासकर रायता हिल्स में पर्यटकों की भीड़ और वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है.

लंबे वीकेंड को देखते हुए होटल इंडस्ट्री ने भी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विशेष मानसून पैकेज और डिस्काउंट शुरू किए हैं. होटल संचालकों का कहना है कि पर्यटक इस समय एक-दो दिन के बजाय वीकेंड स्टे को प्राथमिकता दे रहे हैं. कई होटल प्राकृतिक नजारों के साथ विशेष पैकेज दे रहे हैं, जिससे बुकिंग में तेजी आई है. पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन की छुट्टियों के दौरान शहर में पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी. इससे होटल, रेस्टोरेंट, कैब, टूर ऑपरेटर और स्थानीय बाजारों को भी फायदा मिलने की संभावना है. मानसून में उदयपुर की बढ़ती लोकप्रियता और लंबे वीकेंड को देखते हुए इस बार पर्यटन कारोबार रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Udaipur,Rajasthan

First Published :

August 11, 2026, 12:15 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj