Gen-Z आंदोलन के बाद BJP का युवाओं पर फोकस, 18 की उम्र में घर पहुंचेगा CM भजनलाल शर्मा का बधाई संदेश

Last Updated:August 12, 2026, 16:48 IST
Gen-Z Movement Impact : देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर किए गए Gen-Z के आंदोलन के बाद राजनीतिक पार्टियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं. इस महा आंदोलन के बाद बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी रणनीति में भी बदलाव करना शुरू कर दिया है. इसी के तहत राजस्थान में अब युवाओं को जोड़ने की नई कवायद शुरू की गई है. इसके तहत सीएम भजनलाल शर्मा की तरफ हर उस युवा को ग्रिटिंग भेजा जा रहा है 18 साल का हो रहा है. इसमें उसे जन्मदिन की शुभकामना देने के साथ ही लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की जा रही है. सीएम भजनलाल शर्मा की ओर से भेजे जा रहे इस संदेश में भविष्य में युवा से व्यक्तिगत रूप से मिलने की इच्छा भी जाहिर की जा रही है.
जयपुर. जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z आंदोलन के बाद युवाओं और खासकर पहली बार वोट डालने वाले नए मतदाताओं को लेकर राजनीतिक दलों की रणनीति में बदलाव दिखाई देने लगा है. राजस्थान में भी भजनलाल सरकार ने युवाओं तक सीधे पहुंच बनाने की कवायद शुरू कर दी है. सरकार 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को उनके जन्मदिन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से व्यक्तिगत बधाई संदेश भेज रही है. यानी 18 साल की उम्र में पहली बार मतदान का अधिकार हासिल करने वाले युवाओं से सरकार की यह सीधा संवाद स्थापित करने की कोशिश है.
भजनलाल सरकार की इस पहल की खास बात यह है कि मुख्यमंत्री का संदेश फोन कॉल या सोशल मीडिया के जरिए नहीं बल्कि हार्ड कॉपी ग्रीटिंग के रूप में सीधे युवा के घर भेजा जा रहा है. संदेश में 18वां जन्मदिन पूरा करने पर बधाई देने के साथ युवा को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने और लोकतंत्र को मजबूत करने में भागीदारी निभाने की अपील की जा रही है. मुख्यमंत्री की ओर से भविष्य में युवा से व्यक्तिगत रूप से मिलने की इच्छा भी संदेश में जाहिर की जा रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी लगाई गई हैहर ग्रीटिंग मुख्यमंत्री के आधिकारिक लेटरहेड पर तैयार किया जा रहा है. बधाई संदेश संबंधित युवा के नाम से भेजा जा रहा है. ग्रीटिंग कार्ड पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी लगाई गई है. Gen-Z आंदोलन के बाद युवाओं और खासकर पहली बार वोट डालने वाले नए मतदाताओं को रोजाना करीब साढ़े चार हजार बधाई संदेश पोस्ट किए जा रहे हैं. निर्देश यह हैं कि युवा का 18वां जन्मदिन आने से पहले ही मुख्यमंत्री का संदेश उसके घर पहुंच जाए.
एडवांस में ग्रीटिंग प्रिंट कराए जा रहे हैंइसी वजह से मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त डेटा के आधार पर एडवांस में ग्रीटिंग प्रिंट कराए जा रहे हैं और जन्मदिन से पहले पोस्ट किए जा रहे हैं. बधाई संदेश में युवा का नाम, पिता का नाम और पोस्टल एड्रेस दर्ज किया जा रहा है. इसके साथ मोबाइल नंबर और वैकल्पिक मोबाइल नंबर भी शामिल किए जा रहे हैं. पूरी कवायद का मकसद यही है कि कोई संदेश मिस न हो और 18वें जन्मदिन से पहले संबंधित युवा तक पहुंच जाए. इससे साफ है कि सरकार की ओर से Gen-Z से कनेक्ट होने की हर मुमकिन कोशिश जा रही है. राजनीतिक तौर पर इस पहल को Gen-Z के बीच सरकार की पहुंच और संवाद बढ़ाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.
सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है
जंतर-मंतर से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में युवाओं के मुद्दों को लेकर सामने आए आंदोलनों ने राजनीतिक दलों के सामने नई पीढ़ी को समझने और उससे संवाद कायम करने की चुनौती बढ़ गई है. ऐसे माहौल में राजस्थान सरकार का 18 साल की उम्र पूरी करने वाले हर युवा तक व्यक्तिगत संदेश पहुंचाना महज जन्मदिन की शुभकामना ही नही है बल्कि नए मतदाताओं के बीच सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति भी है। इसके साथ ही यह राजनीतिक बहस का विषय बन सकता है. 18 साल की उम्र वह पड़ाव है जब कोई किशोर पहली बार औपचारिक रूप से मतदाता बनता है. ऐसे में जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री का संदेश और साथ में लोकतंत्र में भागीदारी की अपील सरकार की ओर से इस नए वोटर वर्ग के साथ शुरुआती जुड़ाव बनाने की कोशिश के तौर पर देखी जा रही है.About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 12, 2026, 16:45 IST



