National

thursday haldi astro remedy astrological ritual in kitchen | गुरुवार के दिन किचन में सिंक के पास कर लें हल्दी का यह छोटा सा उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी

Last Updated:August 13, 2026, 12:09 IST

Thursday Haldi Astro Remedy: किचन में सिंक के पास हल्दी का एक छोटा सा उपाय आपके सुख-सौभाग्य में वृद्धि कर सकता है. गुरुवार के दिन किए जाने वाले इस विशेष उपाय से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन-धान्य की कमी दूर होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हल्दी को अत्यंत शुभ माना गया है और इसका सही प्रयोग जीवन में खुशहाली ला सकता है. जानें कैसे यह सरल उपाय आपके जीवन को बदल सकता है और आपको समृद्धि की ओर ले जा सकता है.

Thursday Haldi Astro Remedy: गुरुवार को आम बोलचाल में कई जगह बृहस्पतिवार, वीरवार भी बोला जाता है और यह सप्ताह के सात दिन में सबसे शुभ ग्रह भी माना जाता है. गुरुवार का दिन सृष्टि के संचालक भगवान विष्णु और देवताओं के गुरु बृहस्पति को समर्पित है. गुरु बृहस्पित ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य के कारक ग्रह हैं और कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होने से कभी किसी चीज की समस्या नहीं होती है. ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार के दिन के लिए हल्दी के कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं. दरअसल हल्दी को सदियों से हिंदू परंपरा में पूजनीय माना जाता रहा है. यह पवित्रता, समृद्धि, स्वास्थ्य और दिव्य आशीर्वाद से जुड़ा है. वैदिक ज्योतिष में हल्दी का संबंध बृहस्पति ग्रह से माना जाता है. इसलिए हल्दी का उपयोग धार्मिक समारोहों, त्योहारों और घरेलू अनुष्ठानों में शुभता और सकारात्मकता लाने के लिए किया जाता है. गुरुवार के दिन हल्दी के इन ज्योतिष उपाय को करने से ना सिर्फ कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति को मजबूत होगी बल्कि जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होगी. आइए जानते हैं गुरुवार के दिन हल्दी के ये खास उपाय कैसे करें…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार के दिन सुबह एक चुटकी हल्दी पाउडर लें और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए किचन के सिंक में डाल दें, इसके बाद पानी से धो लें. ऐसा करने से किचन में मौजूद सभी तरह के दोष दूर होते हैं और घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं रहती. साथ ही कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है.

गुरुवार के दिन सुबह एक पानी से भरा लोटा लें और उसमें एक चुटकी हल्दी लें और घर की चौखट पर पानी छिड़कना या उससे साफ करना चाहिए. ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और श्रीहरि के साथ माता लक्ष्मी का प्रवेश भी होता है. साथ ही इससे घर के मुख्य द्वार पर मौजूद सभी तरह के दोष भी दूर होते हैं.

Add as Preferred Source on Google

मनोकामना पूर्ति के लिए गुरुवार की रात को घर के मंदिर में भगवान विष्णु के सामने या केले के पेड़ के पास एक घी का दीपक जलाएं. दीपक जलाने के बाद उसमें दो दाने केसर और एक चुटकी हल्दी डालें. दीपक जलाने के बाद 108 बार तुलसी की माला के साथ ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें और फिर अपनी मनोकामना कह दें. ऐसा करने से गुरु ग्रह प्रसन्न भी होंगे और अटके काम भी पूरे होंगे.

गुरुवार के दिन हल्दी का दान करना बहुत शुभ माना गया है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा में हल्दी की गांठ अर्पित करें. पूजा हो जाने के बाद हल्दी की गांठ को धन के स्थान जैसे अलमारी या तिजोरी में रख दें. फिर पूजा के बाद माथे पर हल्दी का तिलक लगा लें, ऐसा करने से कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और धन संबंधित समस्या भी दूर होती है.

First Published :

August 13, 2026, 12:09 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj