नखरे बंद करो, तुम कोई राजकुमारी नहीं हो…फैन ने उड़ाई स्टीव स्मिथ की खिल्ली, ‘स्मज’ ने 71 रन ठोककर रच दिया इतिहास

होमखेलक्रिकेट
नखरे बंद करो, तुम कोई राजकुमारी नहीं हो…फैन ने उड़ाई स्टीव स्मिथ की खिल्ली
Last Updated:August 13, 2026, 16:26 IST
Steve Smith Trolled by Fan: डार्विन टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेशी गेंदबाजों के आगे ऑस्ट्रेलियाई टॉप ऑर्डर पस्त नजर आया. संकट के समय जब स्टीव स्मिथ एकाग्रता बनाने के लिए साइट स्क्रीन ठीक करवा रहे थे, तब स्टैंड्स से एक फैन ने तंज कसते हुए कहा, ‘राजकुमारी मत बनो स्मज, खेल से बड़े नहीं हो तुम!’ इस ड्रामे से बेपरवाह स्मिथ ने 71 रनों की जुझारू पारी खेल टीम को 198 तक पहुंचाया और स्टीव वॉ के 82 बार 50+ स्कोर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.स्टीव स्मिथ के फैन ने यूं लिए मजे.
नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान पर दिग्गजों की अपनी एक साख होती है. लेकिन कभी-कभी फैंस का बेबाक अंदाज माहौल को बेहद मजेदार बना देता है. ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही मजेदार और दिलचस्प वाकया देखने को मिला. मैदान पर एकाग्रता हासिल करने की जद्दोजहद में जुटे ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को स्टैंड्स में बैठे एक फैन ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसने न केवल स्टेडियम में मौजूद लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर किया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी यह वाकया चर्चा का विषय बन गया.
मैच का पहला दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बिल्कुल वैसा नहीं रहा जैसी उसने उम्मीद की थी. बांग्लादेशी तेज गेंदबाजों के सामने ऑस्ट्रेलिया का शीर्ष क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखरों रहा था. ऐसे संकट के समय अनुभवी स्टीव स्मिथ (Steve Smith) पर अपनी टीम की पारी संभालने और एक छोर थामने की भारी जिम्मेदारी थी. तनावपूर्ण माहौल के बीच, बल्लेबाजी के दौरान स्टीव स्मिथ को साइट स्क्रीन की वजह से गेंद को देखने में दिक्कत आई. अपनी मशहूर एकाग्रता और बारीकियों के लिए जाने जाने वाले स्मिथ ने तुरंत गेंदबाज को रुकने का इशारा किया और साइट स्क्रीन को व्यवस्थित करने की मांग की.
स्टीव स्मिथ के फैन ने यूं लिए मजे.
View this post on Instagram



