Rajasthan

How to Clean Pressure Cooker | How to Remove Black Stains from Pressure Cooker | प्रेशर कुकर साफ करने के घरेलू उपाय | प्रेशर कुकर क्लीनिंग टिप्स |

Last Updated:August 13, 2026, 06:15 IST

Pressure Cooker Cleaning Tips: अगर आपका प्रेशर कुकर अंदर से जलकर काला पड़ गया है और घंटों रगड़ने के बाद भी उसकी सफाई नहीं हो रही, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ घरेलू चीजों से कुकर की जिद्दी काली परत को आसानी से साफ किया जा सकता है. सफाई के लिए गर्म पानी में चाय की पत्ती उबालकर उसमें साबुन और बेकिंग पाउडर मिलाया जा सकता है. इस घोल को कुकर में कुछ देर रखने के बाद स्क्रबर से सफाई करने पर जली गंदगी आसानी से निकल सकती है. इसके अलावा कुकर की सीटी और रबर की सफाई भी बेहद जरूरी है. सीटी में फंसे खाने के कण प्रेशर रिलीज होने में परेशानी पैदा कर सकते हैं. इसलिए इसे गर्म पानी और बेकिंग सोडा में भिगोकर टूथब्रश से साफ करें. नियमित सफाई से कुकर साफ और बेहतर स्थिति में बना रह सकता है.Amazon Prime DayTop Deals Inside

आमतौर पर देखा जाता हैं किचन में सबसे ज्यादा खाना बनाने में कुकर का इस्तेमाल होता है. खाना बनाते टाइम कई बार जल्दबाजी या ध्यान न देने की वजह से कुकर में खाना जल जाता है. इससे कुकर के अंदर काली परत जम जाती है जिसे साफ करना काफी मुश्किल लगता है. कई बार घंटों स्क्रबर से रगड़ने के बाद भी बर्तन पूरी तरह साफ नहीं हो पाता है. खासकर कुकर और कड़ाही को समय-समय पर अच्छी तरह क्लीन करना जरूरी है ताकि उनकी चमक बनी रहे और गंदगी जमा न हो.

अगर कुकर अंदर से काला हो गया है तो इसे साफ करने के लिए सबसे पहले सीटी और रबर को अलग कर लें. अब एक पैन में पानी गर्म करें और उसमें आधा चम्मच चाय की पत्ती डालकर कुछ देर उबालें. इसके बाद पानी को छान लें और उसमें थोड़ा साबुन या शैंपू और करीब एक बड़ा चम्मच बेकिंग पाउडर मिलाकर घोल तैयार कर लें. कुकर को हल्का गर्म करके यह घोल अंदर डालें और चारों तरफ घुमाएं. इसे कुछ देर छोड़ने के बाद स्क्रबर से साफ करें.

कुकर की सीटी को साफ करना भी बेहद इम्पोर्टेन्ट है. सीटी में कई बार खाने के छोटे-छोटे कण और गंदगी फंस जाती है, जिससे प्रेशर रिलीज होने में दिक्कत हो सकती है. इसके लिए गर्म पानी में साबुन और थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाकर घोल बनाएं और सीटी को कुछ देर इसमें भिगोकर रखें. फिर पुराने टूथब्रश की मदद से इसे अच्छी तरह साफ करें. सीटी लगाने वाली जगह को भी ब्रश से साफ करना न भूलें.

Add as Preferred Source on Google

कुकर की रबर पर भी खास ध्यान देना चाहिए. रबर को लगाए हुए ही कुकर साफ करने से उसके आसपास खाना और गंदा पानी जमा रह सकता है. इसलिए सफाई से पहले रबर को निकाल लें और इसे भी साबुन वाले घोल में कुछ देर भिगो दें. इसके बाद ब्रश से रबर को साफ करें और जिस जगह पर रबर लगती है, उसे भी अच्छी तरह क्लीन कर लें.

कुकर की सफाई के दौरान बहुत ज्यादा जोर लगाकर रगड़ने की जरूरत नहीं है. जली हुई परत को पहले कुछ देर पानी और क्लीनिंग घोल में भिगोने से वह नरम पड़ जाती है और बाद में आसानी से निकल सकती है. साथ ही कुकर की सीटी और रबर को नियमित रूप से साफ करते रहें. इससे कुकर की सफाई के साथ-साथ उसकी वर्किंग भी बेहतर बनी रह सकती है.

इस तरह घर में मौजूद कुछ आसान चीजों की मदद से काले पड़े कुकर की सफाई की जा सकती है. सबसे जरूरी बात है कि कुकर को इस्तेमाल के बाद ज्यादा देर तक गंदा न छोड़ें और जला हुआ खाना दिखते ही उसकी सफाई कर लें. नियमित सफाई से कुकर की चमक लंबे समय तक बनी रहेगी और वह देखने में भी काफी साफ-सुथरा नजर आएगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 13, 2026, 06:15 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj