Health

Healthy diet: जिम जाने वाले ही नहीं, हर उम्र के लोगों खाना चाहिए स्प्राउट्स, इम्यूनिटी होती है एक्टिव, बीमारी होती है दूर, एक्सपर्ट्स ने बताया राज

Last Updated:August 14, 2026, 10:06 IST

आज के समय में अक्सर लोग स्प्राउट्स यानी अंकुरित अनाज को केवल जिम जाने वालों या फिटनेस प्रेमियों का भोजन मानते हैं. लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉक्टर पवन का कहना है कि स्प्राउट्स हर उम्र के लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाने के साथ कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. यही वजह है कि अब डॉक्टर भी रोजाना डाइट में स्प्राउट्स शामिल करने की सलाह दे रहे हैं.

आज के समय में अक्सर लोग स्प्राउट्स यानी अंकुरित अनाज को केवल जिम जाने वालों या फिटनेस प्रेमियों का भोजन मानते हैं. लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉक्टर पवन का कहना है कि स्प्राउट्स हर उम्र के लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं.

उनका कहना है कि इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाने के साथ कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. यही वजह है कि अब डॉक्टर भी रोजाना डाइट में स्प्राउट्स शामिल करने की सलाह दे रहे हैं.

विशेषज्ञ बताते हैं कि अंकुरित दालों में पोषक तत्वों की मात्रा सामान्य दालों की तुलना में अधिक हो जाती है. जब मूंग, चना या मेथी जैसे अनाज को भिगोकर अंकुरित किया जाता है, तो इनमें एंजाइम सक्रिय हो जाते हैं, जिससे पोषण आसानी से शरीर में अवशोषित होता है.

Add as Preferred Source on Google

इसका सेवन करने से पाचन बेहतर रहता है और शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है.स्प्राउट्स में भरपूर फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है. इससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है.यही कारण है कि जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह बेहद उपयोगी आहार माना जाता है.

इसके अलावा स्प्राउट्स ब्लड शुगर को संतुलित रखने में भी मदद करते हैं, जिससे मधुमेह के मरीजों को लाभ मिल सकता है. इम्यूनिटी बढ़ाने में भी स्प्राउट्स अहम भूमिका निभाते हैं.इनमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को संक्रमण से बचाने में काफी मदद करते है.

डॉक्टर ने बताया कि नियमित सेवन से त्वचा की चमक बढ़ती है और बाल भी मजबूत होते हैं. बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी यह एक हल्का और पौष्टिक विकल्प है, जिसे आसानी से पचाया जा सकता है. स्प्राउट्स को खाने का तरीका भी बेहद आसान है.

बता दे कि इसको आप अंकुरित मूंग या चना में प्याज, टमाटर, नींबू और थोड़ा सा नमक मिलाकर सलाद के रूप में खा सकते हैं. चाहें तो इसे हल्का उबालकर भी सेवन कर सकते हैं, सुबह नाश्ते में या शाम के समय यह हेल्दी स्नैक का अच्छा विकल्प बन सकता है.

यह स्प्राउट्स सिर्फ जिम जाने वालों के लिए ही नहीं, बल्कि हर व्यक्ति के लिए एक जरूरी सुपरफूड हैं. रोज इसे डाइट में शामिल करने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है.हालांकि इसको बनाने में ज़्यादा समय नहीं लगता है. आप को मिनटों में घर में तैयार कर सकते है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 14, 2026, 10:06 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj