Rajasthan

Bhilwara News: गोवटा बांध हुआ लबालब, छलकती पानी की चादर और हरियाली ने बदला नजारा, देखने पहुंचे लोग

Last Updated:August 14, 2026, 17:21 IST

Govta Dam: गोवटा बांध के 27 फीट की भराव क्षमता तक लबालब भरने के बाद पानी की चादर चलने लगी है. बारिश से चारों ओर फैली हरियाली और छलकते बांध का मनमोहक नजारा पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है. सावन में बाणमाता मंदिर के दर्शन के साथ बड़ी संख्या में लोग यहां पिकनिक और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने पहुंच रहे हैं. बांध में अच्छी पानी की आवक से आसपास के किसानों को भी सिंचाई के लिए राहत मिलने की उम्मीद है.

भीलवाड़ा. मानसून की बारिश के साथ ही जिले के मांण्डलगढ़ क्षेत्र में स्थित गोवटा बांध की खूबसूरती देखते ही बन रही है. अच्छी बारिश के बाद बांध में पानी की आवक बढ़ गई है और 27 फीट की पूरी भराव क्षमता तक पानी पहुंचने के बाद बांध छलक उठा है. बांध से गिरता पानी और चारों ओर फैली हरियाली यहां आने वाले पर्यटकों को आकर्षित कर रही है. गोवटा बांध भीलवाड़ा शहर सहित आसपास के क्षेत्र के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है, यहां पर बरसात के मौसम में पर्यटक पिकनिक मनाने और बांध का आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं एक तरह से यह भीलवाड़ा के टूरिस्ट पॉइंट में से एक माना जाता है यहां पर मानसून के सीजन में बड़ी संख्या में लोग प्रकृति का आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं.

बारिश के मौसम में गोवटा बांध का प्राकृतिक नजारा लोगों को खासा पसंद आ रहा है. बड़ी संख्या में लोग परिवार और दोस्तों के साथ यहां पहुंच रहे हैं. शांत वातावरण, हरियाली से ढकी पहाड़ियां और बांध में भरा पानी लोगों को अपनी ओर खींच रहा है. छुट्टी के दिनों में यहां पर्यटकों की संख्या और बढ़ जाती है. बांध की पूरी भराव क्षमता 27 फीट है, अच्छी बारिश के बाद जब बांध पूरा भर गया तो दोपहर करीब 3 बजे से पानी की चादर चलने लगी. बांध से लगातार गिरता पानी और आसपास की हरियाली का दृश्य बेहद मनमोहक दिखाई दे रहा है. इस नजारे को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पहुंच रहे हैं. गोवटा बांध धार्मिक और प्राकृतिक दोनों दृष्टि से खास महत्व रखता है. यहां बाणमाता विराजित हैं. सावन के महीने में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है. लोग मंदिर में दर्शन करने के साथ ही बांध और आसपास के प्राकृतिक नजारे का आनंद ले रहे है.

किसानों के लिए भी अच्छी खबर 

बांध में पानी की अच्छी आवक किसानों के लिए भी राहत की खबर है. बारिश के बाद जिले के कई बांधों में पानी पहुंचा है. गोवटा बांध में पर्याप्त पानी होने से आसपास के किसानों को सिंचाई के लिए फायदा मिलेगा. खेतों को पानी मिलने से फसलों के लिए भी यह बारिश और बांध का भरना उम्मीद लेकर आया है. मानसून के दौरान गोवटा बांध अब जिले में घूमने आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है. प्राकृतिक सुंदरता और पानी से भरा बांध लोगों को बारिश के मौसम में एक शानदार नजारा दे रहा है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Bhilwara,Rajasthan

First Published :

August 14, 2026, 17:21 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj