Rajasthan

भिवाड़ी पुलिस ने रामपुरा पहाड़ी ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा, प्रेमिका की हत्या के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार

Last Updated:August 14, 2026, 08:38 IST

Bhiwadi News: भिवाड़ी पुलिस ने रामपुरा पहाड़ी पर हुई मुस्कान की हत्या (ब्लाइंड मर्डर) का पर्दाफाश करते हुए आरोपी प्रेमी मो. सागर अली उर्फ शाहबाज खान को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने राज खुलने के डर से प्रेमिका को पहाड़ी पर बुलाकर सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी थी और शव जानवरों की मांद के सामने फेंक दिया था. पुलिस टीम ने 6 राज्यों में 7,000 किमी की यात्रा और 250 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी को दबोचा.

ख़बरें फटाफट

रामपुरा पहाड़ी ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, प्रेमिका की हत्या में प्रेमी गिरफ्तारZoomBhiwadi News: रामपुरा पहाड़ी ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, प्रेमिका की हत्या में प्रेमी गिरफ्तार

Bhiwadi News: खैरथल-तिजारा जिले की भिवाड़ी पुलिस ने रामपुरा पहाड़ी क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल (ब्लाइंड मर्डर) की गुत्थी को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने अपनी ही प्रेमिका की बेरहमी से हत्या करने के आरोपी प्रेमी मो. सागर अली उर्फ शाहबाज खान को गिरफ्तार कर लिया है. 22 जून 2026 की रात को अंजाम दी गई इस वारदात में आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर युवती की हत्या की थी. भिवाड़ी एसपी बृजेश उपाध्याय के निर्देशन और थाना भिवाड़ी के थानाधिकारी सचिन शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया है.

थानाधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि अजीत कॉलोनी, भिवाड़ी निवासी गुड़िया खातुन ने अपनी बेटी मुस्कान की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रिपोर्ट के अनुसार, मुस्कान जनवरी 2026 से शाहबाज खान के साथ सांथलका की जग्गू कॉलोनी में रह रही थी. 19 जून 2026 से उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था और मोबाइल बंद आ रहा था. जब मां ने सांथलका जाकर शाहबाज से पूछा तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया. इसके बाद फूलबाग थाने से लावारिस शव मिलने की सूचना पर परिजनों ने सरकारी अस्पताल में जाकर शव की पहचान मुस्कान के रूप में की.

6 राज्यों में 7,000 किलोमीटर की दौड़, 250 सीसीटीवी खंगालेहत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देशों पर विशेष टीम का गठन किया गया. साइबर सेल की मदद से तकनीकी अनुसंधान शुरू हुआ. पुलिस टीम ने करीब 200 से 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. आरोपी की तलाश में राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के करीब 40 जिलों में 325 से अधिक स्थानों पर निगरानी रखी गई. पुलिस टीम ने भेष बदलकर खुफिया जानकारी जुटाई और इस दौरान लगभग 7,000 किलोमीटर की दूरी तय की. आखिरकार मुख्य आरोपी मो. सागर अली उर्फ शाहबाज खान (निवासी सहरसा, बिहार) को गिरफ्तार कर लिया गया.

पहाड़ी पर ले जाकर सिर पर मारा पत्थर, जानवरों की मांद के आगे फेंका शवपुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या की हैरान करने वाली वजह बताई. आरोपी के अनुसार, मुस्कान पारिवारिक कारणों से अवसाद में थी और उन लोगों का खुलासा करके खुदकुशी करने वाली थी, जिनसे वह परेशान थी. जब आरोपी और उसके दोस्त को इस बात की जानकारी हुई, तो उन्होंने अपनी पोल खुलने के डर से उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची. आरोपी मिलने के बहाने मुस्कान को रामपुरा पहाड़ी पर ले गए और सिर पर भारी पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी. साक्ष्य छुपाने की नीयत से उन्होंने शव को जंगली जानवरों की मांद के सामने फेंक दिया ताकि जानवर उसे खा जाएं. हालांकि, शव के सड़ने-गलने से पहले ही पुलिस को इसकी सूचना मिल गई.

अदालत ने आरोपी को भेजा पुलिस रिमांड परपुलिस ने गिरफ्तार आरोपी मो. सागर अली उर्फ शाहबाज खान को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर लिया है. पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर मामले की गहन जांच कर रही है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Alwar,Alwar,Rajasthan

First Published :

August 14, 2026, 08:38 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj