Rajasthan

Khatu Shyam Ji: खाटूश्यामजी की बदलेगी सूरत, 25.14 करोड़ के प्रोजेक्ट में सीवरेज से लेकर पार्किंग तक होंगे बड़े काम

होमफोटोधर्म

खाटूश्यामजी की बदलेगी सूरत, 25.14 करोड़ के प्रोजेक्ट से होंगे ये बड़े काम

Last Updated:August 15, 2026, 06:35 IST

Khatushyamji Development Project: खाटूश्यामजी में बढ़ते धार्मिक पर्यटन और श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए अब शहर की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की तैयारी है. खाटू नगरी में करीब 25.14 करोड़ रुपए के विकास कार्य प्रस्तावित किए गए हैं. योजना में सबसे बड़ा हिस्सा 22.70 करोड़ रुपए सीवरेज और अपशिष्ट जल प्रबंधन पर खर्च करने का प्रस्ताव है. इसके अलावा नाली और बारिश के पानी की निकासी के लिए 56 लाख रुपए, पर्यटन से जुड़े कार्यों के लिए 78 लाख रुपए और ठोस कचरा प्रबंधन के लिए 1.10 करोड़ रुपए प्रस्तावित हैं. नई व्यवस्था से गंदे पानी के निस्तारण, जलभराव और कचरे की समस्या कम होने की उम्मीद है. खास बात यह है कि उपचारित अपशिष्ट जल के दोबारा उपयोग पर भी जोर रहेगा. इसके साथ ही 52 बीघा पार्किंग में कीर्तन हॉल, सुंदरपुरा में रेलवे स्टेशन और PWD चौकी के पास हाईटेक उप जिला अस्पताल का काम भी जारी है.

देशभर के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र खाटू श्यामजी में आने वाले समय में शहरी सुविधाओं की तस्वीर बदलने की तैयारी है. श्याम बाबा के दर्शन के लिए हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु खाटू पहुंचते हैं. बढ़ते धार्मिक पर्यटन के साथ खाटू नगरी में बुनियादी सुविधाओं का दबाव भी लगातार बढ़ रहा है. इसी जरूरत को देखते हुए खाटूश्यामजी में करीब 25.14 करोड़ रुपए के विकास कार्य प्रस्तावित किए गए हैं. इनमें सबसे बड़ा फोकस सीवरेज और अपशिष्ट जल प्रबंधन पर रखा गया है.

प्रस्तावित योजना में 22.70 करोड़ रुपए अकेले अपशिष्ट जल एवं सीवरेज प्रबंधन पर खर्च किए जाने हैं. इसके अलावा नाली और बारिश के जल निकासी के लिए 56 लाख रुपए खर्च होंगे. इसके अलावा पर्यटन से जुड़े कार्यों के लिए 78 लाख रुपए और ठोस कचरा प्रबंधन के लिए 1.10 करोड़ रुपए का प्रावधान प्रस्तावित है. इन कार्यों के पूरा होने पर खाटू कस्बे की सुविधाओं को मजबूत होगी. इसके अलावा देश के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में शामिल हो रही श्याम नगरी को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम होगा.

खाटूश्यामजी में सबसे बड़ी जरूरत लंबे समय से सीवरेज व्यवस्था की महसूस की जा रही है. बाबा श्याम के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के कारण कस्बे में होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं, दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की संख्या लगातार बढ़ी है. इसके साथ ही आबादी और रोजाना अपशिष्ट जल की मात्रा भी बढ़ रही है. मौजूदा व्यवस्था में गंदे पानी के निस्तारण की पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण कई जगह जलभराव और गंदगी की समस्या सामने आती है. नई सीवरेज परियोजना इस चुनौती का स्थायी समाधान होगा.

Add as Preferred Source on Google

बरसात के दिनों में भी खाटू में जल निकासी व्यवस्था भी सही नहीं है. कम समय में तेज बारिश होने पर कई स्थानों पर पानी जमा होने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है. ऐसे में प्रस्तावित बाढ़ प्रबंधन और जल निकासी कार्यों से कस्बे के इलाकों में जलभराव कम करने पर जोर रहेगा. सीवरेज और ड्रेनेज व्यवस्था के बेहतर होने से न केवल सड़कों और बाजारों में पानी जमा होने की समस्या घटेंगी. इसके अलावा गंदे पानी के कारण होने वाली परेशानियों से भी लोगों को राहत मिलेगी.

इस परियोजना में अपशिष्ट जल का वापस उपयोग भी किया जाएगा. धार्मिक नगरी में पानी की बढ़ती जरूरत को देखते हुए अपशिष्ट जल को व्यवस्थित तरीके से उपचारित कर उसका दोबारा उपयोग किया जाएगा. इससे खुले में गंदे पानी के बहाव पर रोक लगाने के साथ भूजल प्रदूषण की स्थिति ही कम होगी. यदि योजना बनाए प्लान के अनुसार धरातल पर उतरती है तो खाटूश्यामजी धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ हाईटेक जल एवं स्वच्छता प्रबंधन का उदाहरण भी बनेगी.

खाटू में प्रस्तावित 25.14 करोड़ रुपए की योजना इसलिए भी अहम है क्योंकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या किसी सामान्य जगहों की तुलना में कई गुना अधिक रहती है. श्याम भक्तों के लिए बेहतर सड़क, साफ-सफाई, जल निकासी, सीवरेज और ठोस कचरा प्रबंधन सीधे तौर पर धार्मिक यात्रा के अनुभव से जुड़े हैं. ऐसे में विकास कार्यों का प्रभाव केवल स्थानीय आबादी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधाएं मिलेगी. पर्यटन से जुड़े कार्यों को भी गति मिलेगी.

आपको बता दें कि खाटूश्याम जी देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है. यहां रोजाना लाखों भक्त बाबा श्याम के दर्शन के लिए आते हैं. पर्यटन विभाग द्वारा भक्तों की सहूलियत को लेकर लगातार यहां विकास कार्य किए जा रहे हैं. 52 बीघा पार्किंग में बड़ा कीर्तन हॉल बनाया जा रहा है. इसके अलावा खाटूश्याम के पास सुंदरपुरा में रेलवे स्टेशन का भी काम जारी है. वहीं, PWD चौकी के पास हाईटेक उप जिला अस्पताल भी बनाया जा रहा है. इसके अलावा मंदिर के पास पास के क्षेत्र में भी विकास के कार्य किए जा रहे हैं.

First Published :

August 15, 2026, 06:35 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj