Dausa Accident News: दौसा में रफ्तार का कहर…डंपर ने दो बाइक सवारों को कुचला, हादसे में 2 लोगों की मौत

Last Updated:August 15, 2026, 18:22 IST
Dausa Accident news: दौसा के मेहंदीपुर बालाजी थाना इलाके में एनएच-21 पर ब्रह्मबाद मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने दो मोटरसाइकिलों को कुचल दिया. दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं, पुलिस ने डंपर जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
दौसा. जिले में शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-21 पर एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए. हादसा मेहंदीपुर बालाजी थाना इलाके में ब्रह्मबाद मोड़ के पास हुआ. तेज रफ्तार डंपर ने दो मोटरसाइकिलों को अपनी चपेट में लेते हुए उन्हें कुचल दिया, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल पर गादरवाड़ा निवासी उर्मिला सैनी और छोटेलाल सैनी सवार थे. वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर रसीदपुर निवासी रघुवीर हरिजन के साथ बंटी हरिजन और डालू हरिजन सवार थे. इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने दोनों मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए.
हादसे में उर्मिला सैनी और रघुवीर हरिजन की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं छोटेलाल सैनी, बंटी हरिजन और डालू हरिजन सहित अन्य लोग घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. घायलों में शामिल बंटी हरिजन और डालू हरिजन की हालत गंभीर होने पर उन्हें सिकराय अस्पताल से दौसा रेफर किया. अन्य घायलों का भी अस्पताल में उपचार जारी है, पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.
हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटना में शामिल डंपर को जब्त कर लिया है. प्रारंभिक जानकारी में डंपर की तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है. हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा. मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की पड़ताल कर रही है. सड़क हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा. पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए यातायात को भी सुचारु कराया.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Dausa,Rajasthan
First Published :
August 15, 2026, 18:22 IST



