Rajasthan

ग्राहक ने बनाया Video, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा Viral

Last Updated:August 16, 2026, 15:04 IST

Jodhpur News: जोधपुर में एक मिठाई के डिस्प्ले काउंटर में चूहा घूमने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक जागरूक ग्राहक ने चूहे का वीडियो बनाकर शेयर किया, जिसके बाद खाद्य पदार्थों की सुरक्षा और दुकानों में सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. त्योहारी सीजन में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ को लेकर विभाग से जांच की मांग की जा रही है. हालांकि, न्यूज 18 राजस्थान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

ख़बरें फटाफट

Jodhpur News: जोधपुर में मिठाई के काउंटर में दिखा चूहा, Video ViralZoomJodhpur Viral News: मिठाई के डिस्प्ले काउंटर में चूहा, Video Viral होने के बाद उठे Hygiene पर सवाल

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर से खाद्य सुरक्षा और लोगों की सेहत से खिलवाड़ का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जोधपुर में मिठाई की एक दुकान के डिस्प्ले काउंटर में चूहा घूमने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में मिठाइयों से भरे काउंटर के भीतर एक चूहा बेखौफ घूमता हुआ नजर आ रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं.

बताया जा रहा है कि दुकान पर पहुंचे एक जागरूक ग्राहक की नजर अचानक शीशे के काउंटर के अंदर पड़ी, जहाँ चूहा घूम रहा था. ग्राहक ने तुरंत इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद मिठाई की दुकानों में साफ-सफाई और हाइजीन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

जोधपुर में मिठाई दुकान के डिस्प्ले काउंटर में चूहा घूमता दिखा. ग्राहक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल. pic.twitter.com/WgpmrUmc6e

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj