Rajasthan

Jodhpur Farmer Drip Sprinkler Subsidy

Last Updated:August 17, 2026, 10:17 IST

Jodhpur Farmer Subsidy: जोधपुर में गहराते जल संकट और गिरते भूजल स्तर के बीच उद्यान विभाग ने किसानों को बड़ी राहत दी है. सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत ड्रिप, मिनी स्प्रिंकलर और स्प्रिंकलर लगाने पर 70 से 75 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है. योजना के तहत न्यूनतम 0.20 से 5 हेक्टेयर तक के लिए राज किसान साथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं. अनुदान राशि सीधे बैंक खाते में (DBT) जमा होगी और लाभ ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर मिलेगा.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर में ड्रिप-स्प्रिंकलर पर 75% अनुदान, जानें आवेदन प्रक्रियाZoomजोधपुर के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! ड्रिप-स्प्रिंकलर लगवाने पर 75% तक सब्सिडी, ऐसे मिलेगा लाभ

Jodhpur Farmer Subsidy: राजस्थान के जोधपुर जिले में लगातार गहराते जल संकट और गिरते भूजल स्तर के बीच किसानों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. जिले के तिंवरी, मथानिया, बालरवा और बिंझवाड़िया सहित कई गांवों में भूजल संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है. नलकूपों का जलस्तर तेजी से नीचे जाने के कारण कई स्थानों पर पानी की उपलब्धता कम हो गई है और अनेक नलकूप सूखने की कगार पर पहुंच चुके हैं. ऐसी विपरीत परिस्थितियों में उद्यान विभाग की सूक्ष्म सिंचाई योजना किसानों के लिए बेहद कारगर विकल्प बनकर उभरी है, जिसके जरिए कम पानी में अधिक से अधिक खेत की सिंचाई संभव हो सकेगी.

सूक्ष्म सिंचाई पद्धति को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग की ओर से ड्रिप, मिनी स्प्रिंकलर और स्प्रिंकलर संयंत्र स्थापित करने पर किसानों को 70 से 75 प्रतिशत तक का अनुदान प्रदान किया जा रहा है. योजना के अंतर्गत किसान न्यूनतम 0.20 हेक्टेयर से लेकर अधिकतम 5 हेक्टेयर तक के कृषि क्षेत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं. विभाग के नियमानुसार स्वीकृत अनुदान राशि किसान के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे जमा कराई जाएगी. इस योजना के तहत लाभ ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर दिया जाएगा.

फसल की जड़ों तक पहुंचेगा पानी, घटेगी सिंचाई की लागतकृषि अधिकारी बाबूलाल जोया ने बताया कि ड्रिप और स्प्रिंकलर तकनीक के माध्यम से पानी सीधे फसल की जड़ों तक पहुंचाया जाता है, जिससे पानी की अनावश्यक बर्बादी पूरी तरह रुक जाती है और उपलब्ध जल का अधिकतम उपयोग संभव होता है. इस पद्धति को अपनाने से जहां पानी की भारी बचत होती है, वहीं दूसरी ओर सिंचाई पर होने वाले बिजली और ईंधन के खर्च में भी काफी कमी आती है. इससे किसानों की कुल पैदावार लागत घटती है और फसलों की गुणवत्ता में सुधार होता है.

राज किसान साथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजयोजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक किसान ‘राज किसान साथी’ पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के दौरान किसानों को जमीन की जमाबंदी, बिजली बिल या पंप सेट से संबंधित दस्तावेज, लागू होने की स्थिति में लघु एवं सीमांत किसान प्रमाण-पत्र, और विभाग से मान्यता प्राप्त फर्म का कोटेशन प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा. उद्यान विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते अपने सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और जल्द से जल्द पोर्टल पर आवेदन करें ताकि ‘पहले आओ, पहले पाओ’ व्यवस्था का पूरा लाभ उठा सकें.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan

First Published :

August 17, 2026, 10:17 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj