Entertainment

Pawan Kalyan: बंदला गणेश की बेटी की शादी में चौंकाने वाला नजारा, पवन कल्याण के पास दिखी मिस्ट्री लेडी, वो कौन है?

Last Updated:August 18, 2026, 08:25 IST


टॉलीवुड एक्टर और निर्माता बंदला गणेश की बेटी जननी की शादी 16 अगस्त 2026 को हैदराबाद में बेहद भव्य अंदाज में हुई. जननी ने पश्चिम गोदावरी जिले के चिलुकुरी सूर्य तेजा के साथ सात फेरे लिए. शादी में फिल्म इंडस्ट्री से लेकर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई बड़े राजनीतिक चेहरे शामिल हुए.

नई दिल्ली. टॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्माता और एक्टर बंदला गणेश की बेटी जननी और पश्चिम गोदावरी के रहने वाले सूर्यतेजा की शादी संपन्न हुईं. 16 अगस्त 2026 को हैदराबाद के जेआरसी कन्वेंशन में धूमधाम और शाही अंदाज में ये शादी हुई. इस शादी समारोह में दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की राजनीति की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की.

इस हाई-प्रोफाइल शादी में पवन कल्याण की मौजूदगी भी खास रही. हालांकि, समारोह की तस्वीरें सामने आने के बाद एक फोटो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया. दरअसल, एक तस्वीर में पवन कल्याण के ठीक पास एक महिला नजर आ रही है. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग सवाल करने लगे कि आखिर उनके बगल में खड़ी यह महिला कौन है?

वायरल तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि, हमारी सहयोग वेबसाइट न्यूज18 तेलुगु की रिपोर्ट में इस महिला की पहचान की कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में उन्हें किसी खास व्यक्ति के तौर पर पहचानना फिलहाल सही नहीं होगा. यह महिला शादी में शामिल कोई रिश्तेदार, परिवार की परिचित या समारोह से जुड़ी अतिथि हो सकती हैं.

Add as Preferred Source on Google

जननी और सूर्य तेजा की शादी में चिरंजीवी, वेंकटेश, नागार्जुन, नागा चैतन्य समेत कई टॉलीवुड सितारे पहुंचे. राजनीतिक गलियारे से भी कई दिग्गजों ने समारोह में शिरकत की. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैदराबाद के JRC कन्वेंशन में हुई इस शादी ने फिल्म और राजनीति जगत को एक ही मंच पर ला दिया.

खास बात यह भी है कि शादी में पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनिडेला भी मौजूद थीं. इसलिए वायरल फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों को तथ्य मानना ठीक नहीं होगा.

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि पवन कल्याण ने जुलाई 2026 में हुए अपने कंधे के ऑपरेशन की वजह से शादी को मिस कर दिया था और उनकी पत्नी ने अकेले इस समारोह में भाग लिया. बावजूद इसके, यह रहस्यमयी महिला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. जननी और सूर्य तेजा की शादी में चिरंजीवी, वेंकटेश, नागार्जुन, नागा चैतन्य समेत कई टॉलीवुड सितारे पहुंचे. राजनीतिक गलियारे से भी कई दिग्गजों ने समारोह में शिरकत की. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैदराबाद के JRC कन्वेंशन में हुई इस शादी ने फिल्म और राजनीति जगत को एक ही मंच पर ला दिया

शादी की खुशियों के बीच बेटी की विदाई के वक्त बंदला गणेश बेहद भावुक नजर आए. सामने आए वीडियो में वह बेटी जननी का हाथ थामे रोते दिखाई दिए. विदाई के समय पिता-बेटी का यह भावुक पल सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में रहा. फिलहाल पवन कल्याण के पास नजर आई महिला की पहचान को लेकर कोई पुष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. इसलिए इसे लेकर हो रही चर्चाओं को सिर्फ सोशल मीडिया की अटकलें ही माना जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 18, 2026, 08:25 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj