Rajasthan

Rajasthan Dev Projects | CM Bhajan Lal Sharma Launches 71 PM e-Buses

Last Updated:August 19, 2026, 09:47 IST

CM Bhajan Lal Sharma Inaugurates ₹3500 Cr Projects in Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश को 3,500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है. कार्यक्रम में 71 पीएम ई-बसों का शुभारंभ किया गया और 1.32 लाख श्रमिकों को 154 करोड़ रुपये की डीबीटी सहायता राशि ट्रांसफर की गई. जयपुर, अजमेर, जोधपुर, कोटा सहित विभिन्न शहरों में स्वास्थ्य, सड़क, सीवरेज, ट्रैफिक सुधार और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ.

ख़बरें फटाफट

राजस्थान में विकास का मेगा प्लान, ₹3500 करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरूZoomCM भजनलाल शर्मा ने दी ₹3500 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Jaipur: राजस्थान के विकास को नई रफ्तार देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को लगभग 3,500 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी है. जयपुर स्थित एचसीएम रीपा में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. इसके साथ ही प्रदेश के प्रमुख शहरों में सार्वजनिक परिवहन और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 71 पीएम ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. कार्यक्रम के दौरान श्रम कल्याण से जुड़ी योजनाओं के तहत 1.32 लाख से अधिक श्रमिकों और उनके आश्रितों के खातों में 154 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूलमंत्र पर चलते हुए राज्य की डबल इंजन सरकार ग्रीन और क्लीन एनर्जी की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठा रही है. उन्होंने रेखांकित किया कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी आज आर्थिक विकास, ऊर्जा सुरक्षा और प्रदूषण मुक्त भविष्य की मजबूत नींव बन चुकी है. Charge point network के विस्तार, PLI Scheme और PM e-Drive जैसी सरकारी पहलों से देश में EV ecosystem काफी मजबूत हुआ है. इसी का परिणाम है कि वर्ष 2016 के बाद से देश में ईवी की बिक्री में लगभग 46 गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है. प्रदेश के शहरी परिवहन को सुगम और आधुनिक बनाने के लिए 71 नई पीएम ई-बसों का संचालन शुरू किया गया है. इनमें जयपुर और भीलवाड़ा के लिए 24 ई-बसों को जयपुर से हरी झंडी दिखाई गई, जबकि अलवर, अजमेर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर के लिए 47 ई-बसों का वर्चुअल शुभारंभ किया गया.

स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे से जुड़े प्रमुख लोकार्पणमुख्यमंत्री द्वारा जनता को समर्पित की गई प्रमुख परियोजनाओं में स्वास्थ्य, शिक्षा और पुलिस अवसंरचना से जुड़े कई कार्य शामिल हैं:

आरयूएचएस जयपुर: 128 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन, 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीन और 18 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित स्नातक छात्रावास का लोकार्पण.
एसएमएस अस्पताल: आयुष्मान टावर के अंतर्गत कार्डियोवैस्कुलर साइंसेज संस्थान की शुरुआत.
जनाना अस्पताल, चांदपोल: 51 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार नवीन आईपीडी टावर का उद्घाटन.
स्वास्थ्य केंद्र: झोटवाड़ा के अभयपुर और दूदू के रेहलाना में उप स्वास्थ्य केंद्रों का लोकार्पण.
राजस्थान पुलिस अकादमी: 12 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित 300 प्रशिक्षुओं की क्षमता वाला महिला छात्रावास.
शहरी अवसंरचना: अजमेर में 24 करोड़ रुपये की सड़क निर्माण परियोजनाएं, 109 करोड़ रुपये की लागत से बने 395 पिंक टॉयलेट सहित 506 शौचालय और 57 नगरीय निकायों में 19 करोड़ रुपये की एलईडी स्ट्रीट लाइट परियोजनाएं.

भावी विकास के लिए महत्वपूर्ण शिलान्यासप्रदेश के शहरों में सीवरेज, ट्रैफिक और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को दुरुस्त करने के लिए कई बड़ी योजनाओं का शिलान्यास किया गया:

अमृत 2.0 योजना: जयपुर नगर निगम क्षेत्र में 465 करोड़ रुपये से अधिक के सीवरेज कार्य, जिसके तहत 507 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जाएगी और 52 हजार आवासों को सीवर कनेक्शन देकर 13 लाख नागरिकों को लाभ पहुंचाया जाएगा.
ट्रैफिक सुधार: जयपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए 81 करोड़ रुपये की लागत के सात कार्य, जिनमें करतापुरा नाले के पास अंडरब्रिज, अजमेर रोड पुरानी चुंगी पर अंडरब्रिज, सीकर रोड, महल रोड और न्यू सांगानेर रोड पर यू-टर्न व सब-वे निर्माण शामिल हैं.
सड़क व संपर्क: टोंक रोड और महल रोड को जोड़ने के लिए 60 करोड़ रुपये की लागत से यातायात विकास कार्य.
नवीकरणीय ऊर्जा: द्रव्यवती नदी पर 35 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट.
अपशिष्ट प्रबंधन: नगरीय निकायों में बेहतर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 625 करोड़ रुपये के 76 विकास कार्य.
स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि राज्य सरकार जल, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर गंभीरता से काम कर रही है ताकि राजस्थान जल्द ही एक विकसित प्रदेश के रूप में उभरे.
About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 19, 2026, 09:47 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj