Rajasthan

राजस्थान में फिर थमा मानसून, बारिश का घाटा बढ़कर 16 फीसदी तक पहुंचा

Last Updated:August 19, 2026, 14:57 IST

Rajasthan Rain Update : राजस्थान में इस बार मानसून पिछले साल के मुकाबले काफी सुस्त है. राजस्थान में बीते साल रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई थी. लेकिन इस बार अभी तक औसत से भी 16 फीसदी कम बारिश हुई है. इसका सीधा असर बांधों और अन्य जलाशयों पर भी पड़ रहा है. बांधों में भी उम्मीद के मुताबिक पानी नहीं आया है. जानें राजस्थान के जिलों में बारिश का क्या है हाल? राजस्थान में फिर थमा मानसून, बारिश का घाटा बढ़कर 16 फीसदी तक पहुंचाZoomराजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश झुंझुनूुं और भरतपुर में हुई है.

जयपुर. राजस्थान में दो सप्ताह की अच्छी बारिश के बाद मानसून एक बार फिर सुस्त पड़ गया है. प्रदेश में फिलहाल बारिश का दौर थमा हुआ है. मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक मानसून के कमजोर रहने का अनुमान जताया है. आईएमडी के अनुसार इस दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन प्रदेश के बड़े हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. अच्छी बारिश की वजह से राजस्थान में बारिश की कमी करीब 25 फीसदी से घटकर 9 फीसदी तक आ गई थी. लेकिन अब बारिश की रफ्तार दोबारा धीमी होने से यह कमी बढ़कर फिर 16 फीसदी पहुंच गई है. राजस्थान में इस समय तक सामान्य तौर पर 317.01 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, जबकि अभी तक 265.2 एमएम बारिश ही दर्ज हुई है.

राजस्थान के ज्यादातर जिलों में बारिश सामान्य से कम है. केवल भरतपुर और झुंझुनू ही ऐसे जिले हैं जहां सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. भरतपुर में 28 फीसदी और झुंझुनूं में 31 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है. वहीं जालौर में सबसे ज्यादा 54 फीसदी बारिश की कमी दर्ज की गई है. पाली में 42 फीसदी, बांसवाड़ा में 39 फीसदी और सिरोही तथा सवाई माधोपुर में 36 फीसदी बारिश कम हुई है. राजधानी जयपुर में भी बारिश का घाटा 22 फीसदी तक पहुंच गया है. इनके अलावा उदयपुर में 22, डूंगरपुर में 30, राजसमंद में 22, भीलवाड़ा में 24, बूंदी में 27 और कोटा में 29 फीसदी बारिश की कमी है.

बांधों में कुल क्षमता के मुकाबले अभी तक 55.84 फीसदी ही पानी पहुंचा हैबारिश की सुस्ती का असर राजस्थान के बांधों पर भी दिखाई दे रहा है. राजस्थान के जलाशयों में अब तक कुल भराव क्षमता का 55.84 फीसदी ही पानी पहुंचा है. पिछले साल इसी समय तक जलाशयों में 77.57 फीसदी जलभराव हो चुका था. यानी पिछले साल के मुकाबले इस बार जलाशयों में पानी की आवक काफी पीछे है. हालांकि, बीसलपुर बांध ने जरुर राहत दी है. पिछले दो सप्ताह की अच्छी बारिश के चलते बीसलपुर का जल स्तर करीब 65 फीसदी से बढ़कर 74 फीसदी तक पहुंच गया है. लेकिन अब मानसून के फिर सुस्त पड़ने से बांधों में भी पानी की आवक भी धीमी पड़ गई है.

अब नजरें बारिश के अगले दौर पर टिकी हैं
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिन प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कमजोर रहेंगी. 20 से 23 अगस्त के बीच भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं 20 से 22 अगस्त के दौरान शेखावाटी और बीकानेर संभाग के उत्तरी हिस्सों में भी बारिश की संभावना है. इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले चार-पांच दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है. यानी दो सप्ताह की बारिश ने राजस्थान को राहत जरूर दी, लेकिन मानसून के दोबारा सुस्ती ने हिसाब बराबर कर दिया. अब राजस्थान की नजरें बारिश के अगले दौर पर टिकी हैं.About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 19, 2026, 14:57 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj