‘ऐसे पति मिले हैं…’, गोविंदा के सपोर्ट में आईं पूनम पांडे, सुनीता आहूजा को लेकर दिया बड़ा बयान

Last Updated:August 20, 2026, 17:13 IST
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा लंबे समय से अपने विवाद को लेकर चर्चा में हैं. कई बार गोविंदा को लेकर सुनीता ने कई बयान दिए जो वायरल हो गए. दोनों अक्सर एक-दूसरे पर आरोप मड़ते रहते हैं. अब इसी बीच इस विवाद में पूनम पांडे कूद पड़ी हैं और उन्होंने गोविंदा के सपोर्ट में बयान दिया है. उनका कहना है कि गोविंदा इतने अच्छे पति हैं, उन्हें बुरा भला मत कहो.
ख़बरें फटाफट
वायरल हो रहा पूनम पांडे का बयान
नई दिल्ली. गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों लगातार सुर्खियों में रहते हैं. तलाक की अर्जी वापस लेने की खबरों के बाद भी दोनों के बीच की तनातनी खत्म नहीं हो पाई है. गोविंदा का नाम इसी बीच उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार से भी जोड़ा जा रहा है. लेकिन इस मामले में कितनी सच्चाई है, ये कोई नहीं जानता. एक्ट्रेस पूनम पांडे भी अब इनके मुद्दे पर खुलकर सामने आ गई हैं और उन्होंने गोविंदा का समर्थन किया है.
पूनम पांडे का एक बयान इन दिनों काफी वायरल हो रहा है, ये बयान उन्होंने गोविंदा को लेकर दिया है. जहां अपने बयान में उन्होंने गोविंदा को बेस्ट पति बताया है और उनकी जमकर तारीफ की है, वहीं सुनीता को कहा कि ऐसे पति के बारे में गलत बातें मत करो.
पूनम पांडे ने गोविंदा के लिए कही बड़ी बात
पूनम पांडे ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए गोविंदा और सुनीता आहूजा को लेकर अपनी राय जाहिर की है. उन्होंने कहा कि गोविंदा को कथित तौर पर गालियां देना सही नहीं है. इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि इतने अच्छे पति मिले हैं और वह भी गोविंदा जैसे बड़े स्टार, उन्हें गाली नहीं देनी चाहिए. पूनम ने कहा कि सुनीता जानती थी कि वह इतने बड़े स्टार हैं.उन्होंने बातचीत में ये भी कहा कि वह खुलकर सामने आकर 100 प्रतिशत गोविंदा के सपोर्ट में हैं.
View this post on Instagram



