राजस्थान विधानसभा में आज प्रश्नकाल, 42 सवालों पर सरकार देगी जवाब, कई अहम प्रस्ताव होंगे पेश

Last Updated:August 21, 2026, 07:03 IST
Rajasthan News Live: राजस्थान विधानसभा में आज सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ कार्यवाही शुरू होगी. तारांकित और अतारांकित प्रश्नों की सूची में 21-21 सवाल हैं. कृषि, शिक्षा, जल संसाधन, सामाजिक न्याय, नगरीय विकास समे…और पढ़ें
जस्थान विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान होगा सवाल-जवाब
Rajasthan News Live: राजस्थान विधानसभा में आज सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी. आज तारांकित और अतारांकित प्रश्नों के जरिए सरकार से विभिन्न विभागों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. तारांकित प्रश्नों की सूची में 21 और अतारांकित प्रश्नों की सूची में भी 21 सवाल शामिल हैं. इनमें उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा से जुड़े विभागों के अलावा कृषि, शिक्षा, जन स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और नगरीय विकास विभाग से संबंधित विषय शामिल हैं.
कार्यवाही के दौरान सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग कार्य सलाहकार समिति का 22वां प्रतिवेदन सदन के पटल पर रखेंगे. विशेषाधिकार एवं अधीनस्थ विधान संबंधी समिति की ओर से भी प्रस्ताव आएगा. समिति के सभापति जितेंद्र गोठवाल 23 फरवरी 2025 को डॉ. सुभाष गर्ग के विरुद्ध आए विशेषाधिकार हनन मामले और भरतपुर के लोहागढ़ फोर्ट के निवासियों से जुड़े प्रतिवेदन की समयसीमा बढ़ाने का प्रस्ताव रखेंगे.
सदन में विभिन्न विभागों की अधिसूचनाएं, वार्षिक प्रतिवेदन और लेखे भी रखे जाएंगे. वित्तीय कार्य के तहत वर्ष 2026-27 के अनुपूरक अनुदान की मांगों के प्रथम संकलन को पेश किया जाएगा. इसके अलावा राजस्थान विनियोग संख्या तीन विधेयक 2026 पर विचार के बाद उसे पारित कराया जाएगा. कई समितियों के प्रतिवेदन भी सदन के पटल पर रखे जाएंगे.
Rajasthan Vidhan Sabha Session: विधानसभा में आज प्रश्नकाल, 42 सवालों पर सरकार देगी जवाब
राजस्थान विधानसभा में आज सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी. प्रश्नकाल के दौरान सरकार से विभिन्न विभागों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. तारांकित प्रश्नों की सूची में 21 सवाल हैं, जबकि अतारांकित प्रश्नों की सूची में भी 21 प्रश्न शामिल हैं. इनमें उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा से संबंधित विभागों के साथ कृषि, शिक्षा, जन स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और नगरीय विकास विभाग से जुड़े सवाल शामिल हैं. विधायक इन सवालों के जरिए संबंधित विभागों की योजनाओं, कामकाज और व्यवस्थाओं से जुड़े मुद्दे सदन में उठा सकेंगे. संबंधित मंत्री प्रश्नों के जवाब देंगे. प्रश्नकाल के बाद विधानसभा की कार्यवाही में विभिन्न समितियों के प्रतिवेदन, विभागीय अधिसूचनाएं और अन्य जरूरी दस्तावेज सदन के पटल पर रखे जाएंगे. आज की कार्यवाही में वित्तीय और विधायी काम भी प्रस्तावित हैं.
Location :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 21, 2026, 06:57 IST



