‘पापा कहते हैं बैटिंग में गाना गाओ…’ वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने 22 रन बनाने के बाद बताया पिता का सीक्रेट मंत्र

होमखेलक्रिकेट
‘पापा कहते हैं बैटिंग में गाना गाओ…’, आर्यवीर सहवाग ने बताया पिता का सीक्रेट
Last Updated:August 21, 2026, 18:33 IST
Aaryavir Sehwag secret mantra: दिल्ली प्रीमियर लीग में वेस्ट दिल्ली लायंस की ओर से खेलते हुए वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने 14 गेंदों में 22 रन बनाकर शानदार शुरुआत की. मुकाबले में आर्यवीर के बैकफुट पंच ने फैंस को सहवाग की याद दिला दी. मैच के बाद आर्यवीर ने पिता की सलाह का खुलासा करते हुए बताया कि सहवाग उन्हें बल्लेबाजी के दौरान दबावमुक्त रहने के लिए गाना गाने की सलाह देते हैं, हालांकि वह अभी गाना नहीं गा रहे हैं.आर्यवीर सहवाग को लंबे समय बाद खेलने का मिला मौका.
नई दिल्ली. दिल्ली प्रीमियर लीग के मंच पर जब एक युवा बल्लेबाज ने बैकफुट पर जाकर गेंद को बाउंड्री के पार भेजा, तो फैंस को करीब दो दशक पुराना वो दौर याद आ गया जब वीरेंद्र सहवाग दुनिया के खूंखार गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिया करते थे. सहवाग का वह आक्रामक अंदाज, बिना किसी डर के शॉट खेलना और गेंद की दिशा तय कर देना, ठीक वही सब कुछ अरुण जेटली स्टेडियम में देखने को मिला. मौका था टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले का, जहां वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अपनी नई टीम वेस्ट दिल्ली लायंस की तरफ से मैदान पर कदम रखा.
न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में आर्यवीर सहवाग (Aaryavir Sehwag) ने अपनी पहली ही पारी से साबित कर दिया कि क्रिकेट की आक्रामकता उनके खून में दौड़ रही है. इस सीजन के अपने डेब्यू मैच में उन्होंने महज 14 गेंदों का सामना किया और 4 करारे चौकों की बदौलत 22 रन जड़ दिए. भले ही यह पारी लंबी नहीं खिंच पाई, लेकिन क्रीज पर बिताए चंद मिनटों में ही उन्होंने दर्शकों और क्रिकेट विशेषज्ञों का दिल जीत लिया. उनकी बल्लेबाजी शैली और बॉडी लैंग्वेज में पूरी तरह से पिता सहवाग की छाप नजर आ रही थी.
आर्यवीर सहवाग को लंबे समय बाद खेलने का मिला मौका.
View this post on Instagram



