दिग्गज एक्टर जीवी नारायण का हार्ट अटैक से निधन, 73 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, चिरंजीवी ने जताया दुख

Last Updated:August 28, 2026, 01:45 IST
एक्टर जीवी नारायण राव का 73 साल की आयु में निधन हो गया. उन्होंने 1976 की फिल्म ‘अंतुलेनी कथा’ से सिल्वर स्क्रीन पर कदम रखा था और कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी. वे चिरंजीवी और रजनीकांत के अच्छे दोस्त थे. उन्होंने रजनीकांत के साथ एक्टिंग की ट्रेनिंग भी ली थी.
ख़बरें फटाफट
रजनीकांत के करीबी दोस्त थे जीवी नारायण राव (फोटो साभार: X@KChiruTweets)
नई दिल्ली: तेलुगु सिनेमा के मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर जीवी नारायण राव का बुधवार 26 अगस्त की रात हैदराबाद में हार्ट अटैक से निधन हो गया. वे 73 साल के थे. एक्ट्रेस कराटे कल्याणी ने उनके निधन की पुष्टि की. दुखद खबर सामने आते ही कई मशहूर हस्तियों ने शोक जताया. चिरंजीवी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जीवी नारायण राव के साथ उनके बहुत करीबी संबंध थे. जीवी नारायण राव का अंतिम संस्कार 28 अगस्त को हैदराबाद के वैकुंठ महाप्रस्थानम श्मशान घाट में किया जाएगा.
जीवी नारायण राव ने 1976 में के बालचंदर की फिल्म ‘अंतुलेनी कथा’ से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. उन्होंने कई सालों में लगभग 100 फिल्मों में काम किया और अपनी पीढ़ी के कई बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की. वे चिरंजीवी और रजनीकांत जैसे एक्टर्स के दौर के एक्टर थे और ‘चिलाकम्मा चेप्पिंडी’, ‘मुथ्याला पल्लाकी’, ‘गैंग लीडर’ और ‘हिटलर’ जैसी फिल्मों में नजर आए.
ప్రముఖ సీనియర్ నటుడు, నిర్మాత, నా ఆత్మీయ మిత్రుడు జీవీ నారాయణరావు గారు ఇక లేరనే వార్త తీవ్ర దిగ్భ్రాంతికి గురిచేసింది.
1976లో ‘అంతులేని కథ’ చిత్రంతో వెండితెరకు పరిచయమైన ఆయన, ఎన్నో చిత్రాల్లోనూ, పలు టెలివిజన్ సీరియళ్లలోనూ తన విలక్షణమైన నటనతో ప్రేక్షకుల హృదయాల్లో ప్రత్యేక… pic.twitter.com/6yBSvnqmEf



