Rajasthan

Alwar News: अपनाघर शालीमार सोसायटी में चोरी का खेल, फ्लैट का दरवाजा तोड़ लाखों के जेवरात ले उड़े चोर

Last Updated:August 29, 2026, 12:54 IST

Alwar News: अलवर की अपनाघर शालीमार सोसायटी में चोरों ने एक फ्लैट का दरवाजा तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और 26 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए. सीसीटीवी में कैद संदिग्धों के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है, जबकि फ्लैट मालकिन ने सोसायटी में काम करने वाले स्वीपरों पर शक जताया है.सोसायटी में चोर बेखौफ, फ्लैट से लाखों के जेवरात और नकदी चोरीZoomलाखों के जेवरात ले उड़े चोर

अलवर. अपनाघर शालीमार आवासीय सोसायटी के जी प्लस-2 परिसर में चोरों ने एक फ्लैट का दरवाजा तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी कर ली. घटना का पता फ्लैट मालकिन सुधि शर्मा और उनके पति नवीन शर्मा के घर लौटने पर चला. दोनों ससुराल गए हुए थे, वापस लौटने पर फ्लैट का मुख्य दरवाजा खुला मिला और अंदर सामान बिखरा हुआ था. इसके बाद उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी.

सुधि शर्मा के अनुसार, चोर फ्लैट से करीब 18 ग्राम सोने के दो जोड़ी टॉप्स, 54 ग्राम सोने की चार चूड़ियां, दो जोड़ी चांदी की पायल, 25 चांदी के सिक्के, दो चांदी की चेन, दो चांदी की अंगूठियां और दो चांदी के ब्रेसलेट के अलावा 26 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए. चोरी हुए सामान की कुल कीमत 12 से 15 लाख रुपए बताई जा रही है.

सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्धघटना के बाद सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. फुटेज में कैप पहने कुछ संदिग्ध व्यक्ति फ्लैट की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फ्लैट मालकिन सुधि शर्मा ने सोसायटी में काम करने वाले स्वीपरों पर चोरी में शामिल होने का शक जताया है. उनका कहना है कि सोसायटी में पहले भी चोरी की चार घटनाएं हो चुकी हैं और उन्हें स्वीपरों पर संदेह है. सुधि शर्मा ने दावा किया कि सीसीटीवी फुटेज देखने के दौरान उन्होंने एक स्वीपर को पहचान लिया है. हालांकि, स्वीपरों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुलिस स्तर पर अभी पुष्टि नहीं हुई है.

दूसरे फ्लैट के भी टूटे मिले तालेइस घटना के बीच शुक्रवार दोपहर सोसायटी के एक अन्य फ्लैट के भी ताले टूटे मिले. इससे सोसायटी के निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं को लेकर लोग पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है. संदिग्धों की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Alwar,Rajasthan

First Published :

August 29, 2026, 12:48 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj