Entertainment

निक्की तंबोला ने BF अरबाज पटेल को दिया धोखा? क्रिप्टिक पोस्ट में बताई चीटिंग की वजह, एक-दूसरे को किया अनफॉलो

Last Updated:August 30, 2026, 10:30 IST

‘बिग बॉस मराठी 5’ में अपनी केमिस्ट्री से सुर्खियां बटोरने वाली निक्की तंबोली और अरबाज पटेल की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है. करीब दो साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अब दोनों के बीच शायद सबकुछ ठीक नहीं है. कपल के रिश्ते की शुरुआत भी सबके सामने हुई थी और अब दोनों के बीच की खटपट भी जग जाहिर है.

नई दिल्ली. ‘बिग बॉस मराठी 5’ की कंटेस्टेंट निक्की तंबोली ने शो में अरबाज पटेल के साथ अपनी केमिस्ट्री से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. शो के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं और वो एक-दूसरे के करीब आए. शो में जान-पहचान से शुरू हुआ रिश्ता ऑफ कैमरा भी कायम रहा.(फोटो साभार इंस्टाग्रामmr.arbazpatel)

निक्की तंबोली और अरबाज पटेल पिछले 2 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन अब लगता है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. निक्की और अरबाज ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है जिससे दोनों के रिश्ते में दरार की अटकलें और तेज हो गई हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्रामmr.arbazpatel)

निक्की तंबोली और अरबाज पटेल ने अपने ब्रेकअप को अभी तक कंफर्म नहीं किया है और न ही ब्रेकअप की खबरों पर कोई रिएक्शन दिया है. ऐसे में हर कोई ये कयास लगा रहा है कि कपल के बीच में आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया.(फोटो साभार इंस्टाग्रामmr.arbazpatel)

Add as Preferred Source on Google

वहीं निक्की और अरबाज ने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसे क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किए हैं जिनसे कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड पर चीट किया है. निक्की ने चीटिंग के पीछे की वजह पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसने इन दावों को और पुख्ता कर दिया है कि उन्होंने अरबाज संग बेवफाई की है.

एक्ट्रेस के पोस्ट में लिखा कि अफेयर्स इसलिए नहीं होते हैं क्योंकि सामने वाला तीसरा शख्स बेहद खास है बल्कि अफेयर्स इसलिए होते हैं क्योंकि पहले व्यक्ति ने कोशिश करनी छोड़ देता है. वो अपने किए वादों को भूल जाता है.

वहीं अरबाज पटेल ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है जिसमें उन्होंने बेवफाई का जिक्र करते हुए कह कि अपने पार्टनर को धोखा देने के बाद उसी के पास लौटकर उसकी आंखों में देखकर प्यार का इजहार करना अनादर की एक अलग ही हद है. अरबाज के इस पोस्ट को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि कहीं वह अपने रिश्ते में कथित बेवफाई की ओर तो इशारा नहीं कर रहे हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्रामmr.arbazpatel)

‘बिग बॉस मराठी 5’ में लोकप्रियता हासिल करने के बाद इस जोड़ी की सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग रही. दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जाने लगा. वहीं निक्की तंबोली और अरबाज पटेल को ‘द 50’ में भी देखा गया था. इस शो में भी दोनों के बीच की केमिस्ट्री साफ झलक रही थी.(फोटो साभार इंस्टाग्रामmr.arbazpatel)

निक्की तंबोली ने लाफ्टर शेफ्स में भी हिस्सा लिया था. इस शो पर दर्शकों को उनका एकदम अलग अंदाज देखने को मिला. वो इसकी रनर अप रहीं और लॉफ्टर शेफ्स पर निक्की ने सबका खूब दिल जीता. अब वो अपने पर्सनल रिलेशनशिप को लेकर लोगों के निशाने पर आ गई हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्रामmr.arbazpatel)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 30, 2026, 10:30 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj