Rajasthan

फतेहपुर में नामांकन के दौरान बवाल, SDM ऑफिस के बाहर प्रत्याशी के समर्थकों पर हमला

Last Updated:August 31, 2026, 13:52 IST

Sikar Nikay Chunav 2026: सीकर के फतेहपुर इलाके में निकाय चुनाव के नामांकन के दौरान विवाद हो गया. वार्ड 15 से कांग्रेस उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे. इसी दौरान एसडीएम कार्यालय के गेट के बाहर प्रत्याशी के साथ आए युवकों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी गाड़ी में सवार होकर पहुंचे थे. घटना में पांच लोगों को चोटें आईं, जबकि एक युवक गंभीर घायल हुआ.

ख़बरें फटाफट

Nikay Chunav: चुनावी रंजिश में हमला, गाड़ी से आए बदमाशों ने युवकों को घेराZoomसीकर के फतेहपुर इलाके में निकाय चुनाव के नामांकन के दौरान विवाद

फतेहपुर (सीकर): राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर चल रही नामांकन प्रक्रिया के बीच सीकर जिले के फतेहपुर इलाके से एक बड़ी वारदात सामने आई है. एसडीएम कार्यालय के ठीक बाहर नामांकन दाखिल करने आए एक प्रत्याशी के समर्थकों और साथ आए युवकों पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने अचानक लाठी-डंडों व हथियारों से हमला कर दिया. इस हिंसक झड़प में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया  है. दिनदहाड़े प्रशासनिक कार्यालय के बाहर हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और चुनावी सरगर्मी के बीच भारी तनाव का माहौल बन गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला फतेहपुर नगर पालिका के वार्ड संख्या 15 से जुड़ा हुआ है. चुनावी गहमागहमी के बीच वार्ड 15 से कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे. उनके साथ उनके समर्थक और कुछ स्थानीय युवक भी कार्यालय परिसर के बाहर मौजूद थे.

घटना के समय मौजूद लोगों ने बताया, जब कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर बाहर आ रहे थे, तभी घात लगाकर बैठे कुछ बदमाश अचानक दो गाड़ियों में सवार होकर मौके पर पहुंचे. आरोपियों ने बिना कोई समय गंवाए सीधे तौर पर प्रत्याशी के साथ आए युवकों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस अचानक हुए जानलेवा हमले से वहां अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई.

पांच लोग घायल, एक की हालत गंभीरएसडीएम कार्यालय के गेट के बाहर हुई इस मारपीट और हमले में पांच लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों और पुलिस ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे. घायलों को तुरंत स्थानीय राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. अन्य घायलों का इलाज जारी है.

पुलिस प्रशासन की कार्रवाई और सुरक्षा प्रबंधघटना की खबर मिलते ही फतेहपुर थाना पुलिस और उच्च अधिकारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. पुलिस ने हमलावरों की गाड़ियों के नंबरों और हुलिए के आधार पर उनकी तलाश के लिए जिलेभर में नाकाबंदी करवा दी है.

जल्द होगी गिरफ्तारीइस घटना के बाद से स्थानीय प्रशासन और निर्वाचन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है. चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए एसडीएम कार्यालय और संवेदनशील वार्डों के आसपास पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Sikar,Rajasthan

First Published :

August 31, 2026, 13:52 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj