चुनाव से पहले सख्ती, आज से सूखा दिवस लागू, पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान

Last Updated:September 07, 2026, 07:45 IST
Dholpur Nagar Nikay Chunav: धौलपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. जिले की सात नगर निकायों में 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में मतदान होगा. शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने शहर के मुख्य बाजारों, गली-मोहल्लों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया. पुलिस टीमों ने पैदल और वाहनों से रूट डॉमिनेशन करते हुए मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण भी किया. इस दौरान बूथों के प्रवेश-निकास, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया. वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बीटी ने चुनाव के दौरान सूखा दिवस घोषित किया है. पहले चरण के लिए 7 सितंबर शाम 6 बजे से 9 सितंबर शाम 6 बजे तक और दूसरे चरण के लिए 9 सितंबर शाम 6 बजे से 11 सितंबर शाम 6 बजे तक शराबबंदी रहेगी. 14 सितंबर को मतगणना के दिन भी शराब की बिक्री पर रोक रहेगी. उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी.धौलपुर जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बीटी ने चुनाव के दौरान सूखा दिवस घोषित किया है
धौलपुर. नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. जिले में 9 और 11 सितंबर को होने वाले मतदान को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है, वहीं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है. पुलिस ने शहर के मुख्य बाजारों से लेकर गली-मोहल्लों और संवेदनशील क्षेत्रों तक फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा का संदेश दिया है. इस दौरान पुलिस टीमों ने पैदल और वाहनों से रूट डॉमिनेशन किया तथा विभिन्न मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
उधर, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए मतदान दिवस पर शराबबंदी लागू रहेगी. जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बीटी ने सूखा दिवस को लेकर आदेश जारी किए हैं. पहले चरण के मतदान के लिए 7 सितंबर शाम 6 बजे से 9 सितंबर शाम 6 बजे तक और दूसरे चरण में 9 सितंबर शाम 6 बजे से 11 सितंबर शाम 6 बजे तक शराब की बिक्री पर रोक रहेगी. 14 सितंबर को मतगणना के दिन भी सूखा दिवस रहेगा.
पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान
नगर निकाय चुनाव को लेकर धौलपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक प्लान तैयार किया है. पुलिस ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है. फ्लैग मार्च के जरिए आमजन में सुरक्षा का भरोसा पैदा करने के साथ असामाजिक तत्वों को भी सख्त संदेश दिया गया. पुलिस टीमों ने अलग-अलग इलाकों में पैदल मार्च और वाहनों से रूट डॉमिनेशन किया. इसके अलावा मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर वहां प्रवेश और निकास व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई. पुलिस का फोकस चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोकने और मतदाताओं को भयमुक्त माहौल उपलब्ध कराने पर है.
9 और 11 सितंबर को होगा मतदान
धौलपुर जिले की सात नगर निकायों में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा. पहले चरण में 9 सितंबर को धौलपुर नगर परिषद के 60 वार्डों, राजाखेड़ा के 35, मनिया के 20 और सैपऊ के 20 वार्डों में मतदान होगा. इस चरण में कुल 135 वार्ड शामिल हैं. दूसरे चरण में 11 सितंबर को बसेड़ी के 25, बाड़ी के 45 और सरमथुरा के 25 वार्डों में वोट डाले जाएंगे. दूसरे चरण में कुल 95 वार्डों में मतदान होगा. जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है.
मतदान के दिन रहेगा अवकाश
मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित मतदान क्षेत्रों में मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा. इसका उद्देश्य यह है कि कर्मचारी और अन्य मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें और मतदान के लिए उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.
धौलपुर में आज से सूखा दिवस लागू
जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बीटी ने चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सूखा दिवस घोषित किया है. पहले चरण के मतदान के मद्देनजर 7 सितंबर शाम 6 बजे से 9 सितंबर शाम 6 बजे तक शराब की बिक्री और वितरण पर रोक रहेगी. दूसरे चरण के मतदान के लिए 9 सितंबर शाम 6 बजे से 11 सितंबर शाम 6 बजे तक शराबबंदी लागू रहेगी. इसके अलावा 14 सितंबर को मतगणना के दिन भी जिले में सूखा दिवस रहेगा. इस दौरान शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी. प्रशासन ने आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी है. पुलिस और प्रशासन की तैयारियों से साफ है कि धौलपुर में निकाय चुनाव के दौरान सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और निष्पक्ष मतदान को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी.
About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer
दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ेंLocation :
Dhaulpur,Dhaulpur,Rajasthan
First Published :
September 07, 2026, 07:45 IST



