200 करोड़ की ठगी में फंसीं जैकलीन, अब मकोका के तहत आरोपी बनाने की उठी मांग, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब

Last Updated:September 07, 2026, 23:04 IST
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं. सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए की कथित वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब उन्हें मकोका के तहत आरोपी बनाने की मांग उठी है. इस मांग को लेकर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है. कोर्ट ने इस अर्जी पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है. मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर को तय की गई है.
ख़बरें फटाफट
जैकलीन की बढ़ी मुश्किलें. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस आरोपी हैं. मई 2026 में दिल्ली की अदालत ने उनके खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया था. वहीं, इसी से जुड़े जबरन वसूली और मकोका मामले में सुकेश और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए गए थे. उस समय अदालत संबंधी रिपोर्टों में जैकलीन को मामले में आरोपी नहीं बताया गया था. अब नई अर्जी में मांग की गई है कि जैकलीन को भी मकोका मामले में आरोपी बनाया जाए. कोर्ट ने इस मांग पर दिल्ली पुलिस जवाब मांगा है और 15 सितंबर को आगे की सुनवाई तय की है. पुलिस के जवाब के आधार पर कोर्ट देखेगा कि जैकलीन को इस मामले में आरोपी बनाने की मांग पर आगे कोई कार्रवाई बनती है या नहीं.
पूरा मामला सुकेश चंद्रशेखर पर लगे 200 करोड़ रुपए की कथित जबरन वसूली के आरोप से शुरू हुआ था. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से जेल में बंद सुकेश ने कथित तौर पर खुद को एक बड़े सरकारी अधिकारी के रूप में पेश किया था. आरोप है कि उसने अदिति सिंह को उनके पति को जेल से बाहर निकलवाने और कानूनी मदद दिलाने का भरोसा देकर बड़ी रकम की मांग की. इसी शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच आगे बढ़ी.
जेल के अंदर से सुकेश चला रहा था नेटवर्कजांच के दौरान सामने आया कि सुकेश जेल के अंदर से ही एक संगठित नेटवर्क चला रहा था और उसके जरिए पैसे की वसूली की जा रही थी. पुलिस की जांच में उसके साथ कई अन्य लोगों के नाम सामने आए. बाद में मामले में मकोका की धाराएं भी जोड़ी गईं. दिल्ली पुलिस की जांच में यह दावा किया गया कि सुकेश और उसके सहयोगियों ने मिलकर एक संगठित अपराध सिंडिकेट की तरह काम किया. इसी कथित अपराध से हासिल पैसों को लेकर ईडी ने अलग से मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की.
जैकलीन ने खुद को बताया पीड़ितईडी का आरोप है कि कथित अपराध से हासिल रकम का इस्तेमाल महंगे सामान और दूसरी चीजों पर किया गया. इसी जांच में जैकलीन फर्नांडिस का नाम सामने आया. ईडी के मुताबिक, सुकेश ने जैकलीन को महंगे गिफ्ट और दूसरी सुविधाएं दी थीं और एक्ट्रेस को अपराध से हासिल रकम से जुड़े लाभ मिले. दूसरी तरफ, जैकलीन लगातार कहती रही हैं कि उन्हें सुकेश की आपराधिक गतिविधियों की जानकारी नहीं थी और वह खुद भी उसके झांसे का शिकार हुई थीं. जुलाई 2025 में दिल्ली हाईकोर्ट ने जैकलीन की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने ईडी की कार्रवाई और अपने खिलाफ दर्ज मामले को खत्म करने की मांग की थी. अदालत ने कहा था कि आरोपी ने अपराध किया है या नहीं, इसका फैसला ट्रायल के दौरान निचली अदालत में सबूतों के आधार पर होगा.
जैकलीन ने याचिका वापस लीमई 2026 में पटियाला हाउस कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन, सुकेश और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया. इसी दौरान जैकलीन ने अपने खिलाफ चल रहे मामले में राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख भी किया था. हालांकि, उन्होंने जून 2026 में अपनी याचिका वापस ले ली और कानून के मुताबिक दूसरे उचित रास्ते अपनाने की छूट मांगी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 07, 2026, 23:04 IST



