Rajasthan

कहीं भी नौकरी कर रहे वोटर को 11 सितंबर को मिलेगी सवैतनिक छुट्टी, नहीं कटेगा वेतन

Last Updated:September 11, 2026, 06:54 IST

Paid Holiday on Polling Day: राजस्थान निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 11 सितंबर को जयपुर नगर निगम क्षेत्र में मतदान होगा. मतदान में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सवैतनिक अवकाश का प्रावधान किया है. जयपुर नगर निगम क्षेत्र की मतदाता सूची में पंजीकृत कर्मचारी यदि नौकरी के कारण किसी अन्य स्थान पर काम कर रहा है, तो उसे भी मतदान के लिए छुट्टी मिलेगी. कर्मचारी के वेतन में किसी तरह की कटौती नहीं की जा सकेगी. जिला निर्वाचन अधिकारी (म्युनिसिपल) संदेश नायक ने संबंधित विभागों और संस्थानों को नियमों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.जयपुर निकाय चुनाव: कहीं भी नौकरी हो, वोटिंग के दिन मिलेगी सवैतनिक छुट्टीZoomमतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सवैतनिक अवकाश का प्रावधान किया है

जयपुर. राजस्थान में हो रहे दूसरे चरण के निकाय चुनाव को लेकर जयपुर नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले और मतदाता सूची में पंजीकृत कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है. नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 11 सितंबर 2026 को मतदान होना है. मतदान दिवस पर जयपुर नगर निगम के निर्वाचन क्षेत्र में कार्यरत और मतदाता के रूप में पंजीकृत कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा. खास बात यह है कि जयपुर जिले का कोई मतदाता नौकरी या कामकाज के सिलसिले में जिले या निर्वाचन क्षेत्र से बाहर किसी अन्य स्थान पर नियोजित है, तब भी उसे मतदान करने के लिए छुट्टी मिलेगी.

इस अवकाश के दौरान कर्मचारी के वेतन में किसी तरह की कटौती नहीं की जाएगी और न ही इसे उसके सामान्य अवकाश में से कम किया जाएगा. जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस संबंध में सभी संबंधित विभागों और प्रतिष्ठानों को आदेश की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. जिला निर्वाचन अधिकारी  संदेश नायक ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में 11 सितंबर को जयपुर नगर निगम के निर्वाचन क्षेत्र में मतदान दिवस पर सवैतनिक अवकाश रहेगा.

मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा

इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता कर्मचारी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने से वंचित न रहें. निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता के रूप में पंजीकृत कर्मचारियों को मतदान के लिए पर्याप्त अवसर देने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है. प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि जयपुर जिले के ऐसे कर्मचारी, जो नगर निकाय निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता हैं, लेकिन नौकरी या अन्य कामकाज के कारण किसी दूसरे स्थान पर नियोजित हैं, उन्हें भी मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा. यानी कर्मचारी का कार्यस्थल दूसरे शहर या स्थान पर होने के बावजूद, यदि वह संबंधित निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में पंजीकृत है, तो मतदान के लिए छुट्टी का हकदार होगा.

जिला प्रशासन ने मतदान को लेकर की थी ये अपील

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों और प्रतिष्ठानों के संचालकों को आदेश की समुचित पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. जिला प्रशासन ने निजी और सरकारी संस्थानों समेत सभी संबंधित नियोक्ताओं से अपील की है कि पात्र कर्मचारियों को नियमानुसार सवैतनिक अवकाश उपलब्ध कराया जाए. प्रशासन का कहना है कि मतदान लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है. नौकरी और कामकाज की वजह से कोई पात्र मतदाता मतदान से वंचित न रहे, इसी उद्देश्य से मतदान दिवस पर सवैतनिक अवकाश का प्रावधान किया गया है. जयपुर नगर निगम क्षेत्र में 11 सितंबर को होने वाले मतदान के दौरान पात्र कर्मचारी बिना वेतन कटौती के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

September 11, 2026, 06:54 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj