National

‘हम किसी के विरोध में नहीं, सबके साथ’, BRICS सम्मेलन से दुनिया को PM मोदी का संदेश

होमताजा खबरदेश

‘हम किसी के विरोध में नहीं, सबके साथ’, BRICS से PM मोदी का दुनिया को संदेश

Last Updated:September 12, 2026, 15:28 IST

BRICS सम्मेलान 2026 का नई दिल्ली में आगाज हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन की शुरुआत में सभी देशों के प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्होंने कहा कि भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता आम लोगों और मानवता को सबसे पहले रखने की सोच पर आधारित है. पीएम मोदी ने नए विचारों, आपसी सहयोग और टिकाऊ विकास को भारत की प्रमुख प्राथमिकताएं बताया. उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों में ब्रिक्स ने दुनिया के मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है. अब अगले 20 सालों के लिए नए और बड़े लक्ष्य तय करने होंगे. पीएम मोदी ने ब्रिक्स के काम में निरंतरता बनाए रखने और फैसलों को लागू करने की निगरानी के लिए नई व्यवस्था बनाने का प्रस्ताव भी रखा. साथ ही उन्होंने दुनिया की मौजूदा व्यवस्था में सुधार की जरूरत पर जोर दिया.

ख़बरें फटाफट

'हम किसी के विरोध में नहीं, सबके साथ', BRICS से PM मोदी का दुनिया को संदेशZoomब्रिक्स शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में पीएम मोदी.

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 का औपचारिक आगाज शनिवार, 12 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में हुआ. बदलती दुनिया के बीच हो रहे इस सम्मेलन पर अमेरिका से लेकर यूरोप तक की नजर है. भारत इस बार ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन की शुरुआत में दुनिया को साफ संदेश दिया कि ब्रिक्स की सबसे बड़ी प्राथमिकता आम लोग और मानवता होनी चाहिए. पीएम मोदी ने सभी विदेशी प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्होंने कहा कि भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता आम लोगों और मानवता को सबसे पहले रखने की सोच पर आधारित है. उन्होंने कहा कि संगठन का काम सिर्फ सरकारों और बड़ी अर्थव्यवस्थाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसका फायदा सामान्य लोगों तक भी पहुंचना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत आज किसी के विरोध में नहीं है वह सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करता है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने अपनी अध्यक्षता के दौरान नए विचारों, आपसी सहयोग और टिकाऊ विकास को प्राथमिकता दी है. इन मुद्दों के जरिए ब्रिक्स के कामकाज को आम लोगों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया. उन्होंने बताया कि भारत की अध्यक्षता के दौरान 30 से ज्यादा शहरों में 350 से अधिक बैठकें हुईं. पीएम मोदी ने ब्रिक्स देशों की टीमों और प्रतिनिधियों के सहयोग के लिए उनका आभार भी जताया. उन्होंने कहा कि इस साल का सम्मेलन इसलिए भी खास है, क्योंकि ब्रिक्स अपनी 20वीं वर्षगांठ मना रहा है. मोदी ने ब्रिक्स के 20 साल के सफर की तुलना इंसानी जीवन से करते हुए कहा कि 20 साल की उम्र में जिम्मेदारियां और क्षमता दोनों नई दिशा लेते हैं. अब ब्रिक्स भी अपने परिपक्वता के दौर में पहुंच गया है.

#WATCH | Delhi: During the BRICS Summit 2026, Prime Minister Narendra Modi says, “… Seafarers make a massive contribution to global trade, yet they often find themselves lacking support during difficult times. I propose that we establish a ‘Seafarers’ Emergency Support… pic.twitter.com/VWcWqNuQbv

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj