Sports

पाकिस्तान का सूपड़ा साफ, इंग्लैंड ने घर में रचा इतिहास, आखिरी टेस्ट 8 विकेट से जीता, सीरीज 3-0 से की अपने नाम

होमखेलक्रिकेट

पाकिस्तान का सूपड़ा साफ, इंग्लैंड ने रचा इतिहास, आखिरी टेस्ट 8 विकेट से जीता

Last Updated:September 12, 2026, 17:43 IST

England Clean sweeps Test Series vs Pakistan by 3-0: इंग्लैंड ने एजबेस्टन में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली. पाकिस्तान ने तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को जीत के लिए 130 रन का लक्ष्य रखा था. मेजबान इंग्लैंड ने दोनों ओपनर्स के विकेट शून्य के स्कोर पर गंवाने के बाद कोई और विकेट नहीं खोया और जो रूट व जॉर्डन कॉक्स की जोड़ी ने टीम को शानदार जीत दिला दी. पाकिस्तान का सूपड़ा साफ, इंग्लैंड ने रचा इतिहास, आखिरी टेस्ट 8 विकेट से जीता Zoom

नई दिल्ली. इंग्लैंड ने अपने घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 8 विकेट से शिकस्त दी. पूरी सीरीज के दौरान पाकिस्तानी टीम इंग्लिश परिस्थितियों से तालमेल बिठाने में पूरी तरह नाकाम रही, जिसका फायदा उठाते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अपना दबदबा बनाए रखा. घर पर मिली इस एकतरफा जीत ने टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की बादशाहत को एक बार फिर साबित कर दिया है.

एजबेस्ट टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 130 रन का लक्ष्य दिया था. इंग्लैंड ने दो विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली. कप्तान जो रूट (Joe Root) ने शानदार अर्धशतक जड़ा जबकि जॉर्डन कॉक्स (Jordan Cox)  ने भी हाफ सेंचुरी जड़कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. रूट टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया. रूट के नाम टेस्ट में सर्वाधिक 69 अर्धशतक हो गए हैं जबकि सचिन के नाम 68 टेस्ट फिफ्टी है.

डकेट-गे शून्य पर लौटे पवेलियनओपनर बेन डकेट और एमिलियो गे दूसरी पारी में शून्य के स्कोर पर आउट हुए. दोनों को मोहम्मद अब्बास में आउट किया. डकेट पहली ही गेंद पर आउट हुए जबकि गे चार गेंद खेलने के बाद पवेलियन लौटे. शून्य पर दो विकेट गिरने के बाद कप्तान जो रूट और जॉर्डन कॉक्स ने पारी को संभाला. दोनों ने सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए हाफ सेंचुरी जड़ते हुए टीम को यादगार जीत दिलाई. रूट 69 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से नाबाद 62 रन बनाए वहीं कॉक्स ने 76 गेंदों पर नाबाद 59 रन बनाए. रूट और कॉक्स ने 100 से ज्यादा रन की साझेदारी की.

रजाउल्लाह खान ने 81 रन की पारी खेलीइससे पहले, डेब्यूटेंट रजाउल्लाह खान (81) ने नौवें नंबर पर उतरकर पाकिसतान के लिए दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी की. रजाउल्लाह ने 63 गेंद की अपनी पारी में नौ छक्के और चार चौके जड़े जिससे पहली पारी में 320 रन से पिछड़ने के बाद पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 449 रन बनाए. पाकिस्तान से उम्मीद थी कि वह सीरीज के पहले दो टेस्ट की तरह तीसरे और अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन भी इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने ढेर हो जाएगा. मेजबान टीम के गेंदबाज इस सीरीज में अब तक कमजोर नजर आए पाकिस्तानी बल्लेबाजी क्रम पर हावी रहे थे.

पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 129 रन की बढ़त हासिल की थीपाकिस्तान ने दूसरी पारी में आखिरकार बल्ले से दम दिखाया और दिन के आखिरी ओवर में 449 रन पर आउट होकर 129 रन की बढ़त हासिल कर ली. इस पलटवार ने मैच को ऐसे रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दिया, जहां चौथे दिन का खेल किसी ने शायद ही सोचा था. इंग्लैंड को शनिवार को जीत के लिए 130 रन की जरूरत थी. इंगलैंड ने 2024 में इसी मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ हासिल की गई जीत के बाद पहली बार तीन टेस्ट की सीरीज में क्लीन स्वीप किया.

पाकिस्तान की पहली पारी 133 रन पर ढेर हो गई थीपाकिस्तान की वापसी में शान मसूद (95), कप्तान बाबर आजम (76) और सलामी बल्लेबाज अजान अवैस (59) के जुझारू अर्धशतकों की अहम भूमिका रही. पहली पारी में 320 रन से पिछड़ने वाली पाकिस्तानी टीम ने इन तीनों की पारियों के दम पर घाटा लगभग पूरा कर लिया. इसके बाद नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रजाउल्लाह और दसवें नंबर के बल्लेबाज मोहम्मद अब्बास (42) ने दिन के आखिरी दौर में आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को बढ़त दिला दी। दोनों ने 10वें विकेट के लिए 123 गेंद में 121 रन की साझेदारी की. पाकिस्तान पहली पारी में 133 रन पर ढेर हो गया था.जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 453 रन बनाए थे.

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 12, 2026, 17:39 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj