दही खाने का सही समय क्या है? सुबह या दोपहर में सेवन क्यों माना जाता है बेहतर

Last Updated:September 13, 2026, 08:43 IST
दही भारतीय खानपान का अहम हिस्सा है और इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी-12, पोटैशियम और प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं. डॉक्टर के अनुसार दही का संतुलित मात्रा में सेवन पाचन, हड्डियों और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए फायदेमंद हो सकता है. जानें दही खाने का सही समय और तरीका.
भारतीय रसोई में दही का विशेष स्थान है.गर्मियों में ठंडक पहुंचाने से लेकर पाचन दुरुस्त रखने तक, दही को सेहत का खजाना माना जाता है. आयुर्वेद के साथ-साथ आधुनिक चिकित्सा पद्धति में भी दही के नियमित सेवन को फायदेमंद बताया गया है.
डॉ पवन के अनुसार इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी-12, पोटैशियम और प्रोबायोटिक्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं.और दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं, इससे गैस,अपच और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत मिलती है.
दही कैल्शियम का अच्छा स्रोत है,जो हड्डियों और दांतों को मजबूती देता है.बढ़ती उम्र में हड्डियों की कमजोरी और जोड़ों के दर्द से बचाव के लिए दही का सेवन लाभकारी माना जाता है.दही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायक है.
Add as Preferred Source on Google
बदलते मौसम में नियमित दही का सेवन शरीर को बीमारियों से बचाने में सहायक होता है.इसके साथ ही दही का सेवन त्वचा को अंदर से पोषण देता है. इसके अलावा दही का फेस पैक या हेयर मास्क के रूप में भी उपयोग किया जाता है, जिससे त्वचा में निखार और बालों में मजबूती आती है.
बता दे कि दही को हमेशा ताजा और दिन के समय खाना चाहिए, सुबह या दोपहर में दही का सेवन सबसे अच्छा माना जाता है.रात में दही खाने से कुछ लोगों को सर्दी-खांसी या बलगम की समस्या हो सकती है.दही में चीनी मिलाकर खाने के बजाय उसमें भुना जीरा, काला नमक या थोड़ा सा शहद मिलाकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है.
डॉक्टर के अनुसार जिन लोगों को लैक्टोज या बार-बार सर्दी की समस्या रहती है, उन्हें दही का सेवन सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए. संतुलित मात्रा में नियमित दही का सेवन सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाता है.
आज के समय में दही हर घर में प्रयोग होती है.कोई इसका सेवन सुबह नाश्ते के समय भी करता है.तो कोई अपने खाने के समय दही का सेवन करता है.आप इसको घर में भी आसानी से जमा सकते है.और रोज ताजी दही का सेवन कर सकते है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
September 13, 2026, 08:43 IST



