Rajasthan

बीकानेर में 1 करोड़ का ‘अंबरग्रीस’ बरामद, महाराष्ट्र से खेप लेकर पहुंचे थे 3 लोग, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Last Updated:September 13, 2026, 10:33 IST

Bikaner Ambergris Smuggling: बीकानेर में अंबरग्रीस की अवैध ट्रेडिंग के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. कोटगेट थाना पुलिस ने मिलिट्री इंटेलिजेंस और जोनल इंटेलिजेंस की टीम के साथ मिलकर करीब 650 ग्राम अंबरग्रीस जब्त किया है. पुलिस के मुताबिक इसकी अवैध बाजार कीमत करीब 65 लाख से एक करोड़ रुपये तक आंकी जा रही है. कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को पकड़ा गया है, जिनमें एक युवक और दो नाबालिग शामिल हैं. सीओ सिटी अनुज डाल के अनुसार तीनों को बीकानेर रेलवे स्टेशन से दस्तयाब किया गया. पूछताछ में सामने आया कि वे महाराष्ट्र के रत्नागिरी से अंबरग्रीस के पैकेट लेकर बीकानेर पहुंचे थे. खेप यहां एक व्यक्ति को डिलीवर की जानी थी. आरोपी महाराष्ट्र के हैदर नाम के व्यक्ति के संपर्क में थे. पुलिस अब हैदर की तलाश और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है. मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत केस दर्ज किया गया है.बीकानेर में 1 करोड़ का अंबरग्रीस बरामद, महाराष्ट्र से खेप लेकर पहुंचे थे 3 लोगZoomबीकानेर से पुलिस ने एक करोड़ रुपये तक के करीब 650 ग्राम अंबरग्रीस जब्त किया

बीकानेर. व्हेल की उल्टी के नाम से मशहूर दुर्लभ पदार्थ अंबरग्रीस की अवैध ट्रेडिंग के खिलाफ बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. कोटगेट थाना पुलिस ने मिलिट्री इंटेलिजेंस और जोनल इंटेलिजेंस की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 650 ग्राम अंबरग्रीस जब्त किया है. पुलिस के मुताबिक बरामद अंबरग्रीस की अवैध बाजार कीमत करीब 65 लाख से एक करोड़ रुपये तक आंकी जा रही है. मामले में तीन युवकों को पकड़ा गया है, जिनमें एक युवक रहमान और दो नाबालिग बताए जा रहे हैं.

सीओ सिटी अनुज डाल के मुताबिक पुलिस टीम ने तीनों को बीकानेर रेलवे स्टेशन से दस्तयाब किया. पूछताछ में सामने आया कि तीनों महाराष्ट्र के रत्नागिरी से अंबरग्रीस के पैकेट लेकर बीकानेर पहुंचे थे. यह खेप बीकानेर में किसी व्यक्ति को डिलीवर की जानी थी. पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 650 ग्राम अंबरग्रीस बरामद कर जब्त किया है. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों के महाराष्ट्र के हैदर नाम के व्यक्ति के संपर्क में होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस अब हैदर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

रेलवे स्टेशन से पकड़े गए तीनों आरोपी

सीओ सिटी अनुज डाल ने बताया कि संयुक्त टीम को अंबरग्रीस की अवैध ट्रेडिंग के संबंध में इनपुट मिला था. इसके बाद निगरानी करते हुए टीम ने बीकानेर रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई की. यहां संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर तीनों को दस्तयाब किया गया. तलाशी के दौरान उनके पास से अंबरग्रीस बरामद हुआ. इसके बाद उन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि महाराष्ट्र से यह खेप किस नेटवर्क के जरिए बीकानेर पहुंची और यहां इसे किस व्यक्ति को सौंपा जाना था.

क्या है अंबरग्रीस?

अंबरग्रीस समुद्री जीव से जुड़ा एक दुर्लभ प्राकृतिक पदार्थ है, जिसे आम बोलचाल में व्हेल की उल्टी भी कहा जाता है. इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से परफ्यूमरी समेत कुछ औद्योगिक क्षेत्रों में किया जाता है. इसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मांग और ऊंची कीमत के चलते अंबरग्रीस की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले भी सामने आते रहे हैं. इसी वजह से इसके कारोबार पर कानूनी प्रतिबंध और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े प्रावधान लागू होते हैं.

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत मामला दर्ज किया है. सीओ सिटी अनुज डाल ने बताया कि बरामद पदार्थ की जांच और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. तीनों से पूछताछ के दौरान सामने आई जानकारी को जांच में शामिल किया जा रहा है. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. खासतौर पर महाराष्ट्र के हैदर नाम के व्यक्ति की भूमिका की जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अंबरग्रीस की खेप कहां से हासिल की गई थी और बीकानेर में इसे किसे डिलीवर किया जाना था. जांच आगे बढ़ने पर इस अवैध ट्रेडिंग से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं. फिलहाल जब्त अंबरग्रीस की कीमत करीब 65 लाख से एक करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Bikaner,Rajasthan

First Published :

September 13, 2026, 10:33 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj