किसे मिलेगा ताज, किसकी होगी हार, हर वार्ड की पल-पल की रिपोर्ट

Last Updated:September 14, 2026, 07:03 IST
राजस्थान के 309 शहरी निकायों के 10,167 वार्डों के लिए दो चरणों में हुए नगर निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे. आज सुबह 8 बजे से रुझाने आने शुरू हो जाएंगे. पाली, अलवर, भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव रिजल्ट के नत…और पढ़ें
राजस्थान के 309 शहरी निकायों के 10,167 वार्डों के लिए दो चरणों में हुए नगर निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे. आज सुबह 8 बजे से रुझाने आने शुरू हो जाएंगे. पाली, अलवर, भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव रिजल्ट के नतीजे यहां से लाइव देख सकते हैं.
पाली नगर निगम
पाली में नगर निगम के कुल 65 वार्ड हैं. यहां 11 सितंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ. इस दौरान करीब 70.94 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. अब सभी की नजरें 14 सितंबर को होने वाली मतगणना और चुनाव नतीजों पर टिकी हैं.
अलवर नगर निगम
अलवर नगर निगम में भी 65 वार्ड हैं. यहां 9 सितंबर को पहले चरण में मतदान हुआ, जिसमें करीब 65.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. चुनाव के बाद बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही अपने पार्षदों को एकजुट रखने की कोशिश में जुटी हैं. माना जा रहा है कि बोर्ड बनाने की स्थिति में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका भी अहम हो सकती है.
भीलवाड़ा नगर निगम
भीलवाड़ा में कुल 70 वार्ड हैं. यहां 9 सितंबर को पहले चरण में मतदान हुआ और 63.84 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई. चुनाव के बाद बीजेपी ने अपने 70 पार्षद प्रत्याशियों को एक साथ रखा है. माना जा रहा है कि पार्टी बोर्ड बनाने की रणनीति के तहत अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखना चाहती है. अब 14 सितंबर को आने वाले नतीजों से साफ होगा कि नगर निगम की सत्ता किसके हाथ में जाती है.
अलवर और भीलवाड़ा में कम मतदान के बावजूद मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि दोनों जगह बोर्ड बनाने के लिए बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी राजनीतिक खींचतान है. भीलवाड़ा में 70 वार्ड होने के कारण बहुमत के लिए 36 पार्षदों का समर्थन चाहिए, जबकि 65 सदस्यीय अलवर निगम में 34 का आंकड़ा महत्वपूर्ण होगा. 14 सितंबर को नतीजे आने के बाद तस्वीर साफ होगी.
Location :
Bhilwara,Rajasthan
First Published :
September 14, 2026, 07:01 IST



