भारत के लिए ये गर्व का पल… पीएम मोदी ने एशिया कप जीतने पर टीम इंडिया को दी बधाई

होमखेलक्रिकेट
भारत के लिए ये गर्व का पल.. PM मोदी ने एशिया कप जीतने पर टीम इंडिया को दी बधाई
Last Updated:September 14, 2026, 10:10 IST
हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशिया कप की चैंपियन बनी है. टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराया. भारतीय टीम की इस जीत पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है. इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस से देश के लाखों युवा प्रेरित होंगे.पीएम मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के एशिया कप में चैंपियन बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है. बधाई के साथ उन्होंने उम्मीद जताई कि यह जीत देश भर के लाखों युवाओं को खेलों में करियर बनाने और अपनी चमक बिखेरने के लिए प्रेरित करेगी. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दुबई में रविवार को खेले गए फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर ट्रॉफी जीती थी.
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘भारतीय क्रिकेट के लिए गौरवशाली क्षण. महिला टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई. यह जीत देश भर के लाखों युवाओं को और अधिक खेलने और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी.’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों का आत्मविश्वास, उनके प्रदर्शन में निरंतरता और जबरदस्त जज्बा स्पष्ट रूप से देखने को मिला.
फाइनल में भारतीय टीम की दमदार बैटिंग
श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए. भारतीय टीम की तरफ से ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 39 गेंद में 59 रनों की दमदार पारी खेली. इसके अलावा शेफाली ने भी इतने ही गेंद में 69 रन बनाए. इन दोनों के अलावा ऋचा घोष ने 17 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 14 रनों का योगदान दिया.
भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को धराशाई
टीम इंडिया के द्वारा दिए गए 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम बुरी तरह से धराशाई हो गई. श्रीलंका की टीम 20 ओवर में सिर्फ 111 रन बनाकर सिमट गई. श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा चमारी अटापटु ने सबसे ज्यादा 32 गेंद में 36 रनों की पारी खेली. इसके अलावा निलाक्षिका सिल्वा ने 22 और विस्मी गुनारत्ने ने 20 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा श्रीलंका की पूरी बल्लेबाजी फ्लॉप रही. गेंदबाजी में टीम इंडिया की तरफ से श्री चारणी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि दीप्ति शर्मा के खाते में 3 विकेट आया. वहीं, क्रांति गौड़, शेफाली वर्मा और प्रेमा रावत ने भी एक-एक सफलता हासिल की.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
September 14, 2026, 10:10 IST



